Summary: जाह्नवी कपूर का ब्राइडल लुक इंटरनेट पर छाया, मसाबा के नए कलेक्शन में आईं नजर
जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह मशहूर डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता के लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन के लिए दुल्हन बनीं और उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Janhvi Kapoor Bridal photoshoot: हर बार अपने स्टाइल से फैशन गोल्स देने वाली जाह्नवी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। कभी वेस्टर्न आउटफिट्स में ग्लैमर का तड़का लगाती हैं तो कभी ट्रेडिशनल लुक में रॉयल दिखती हैं। इस बार जाह्नवी ने मशहूर डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता के लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें वो दुल्हन के अंदाज़ में बेहद दिलकश नजर आ रही हैं। उनका यह नया अवतार ‘The Masaba Bride’ के नाम से सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं उनके आउटफिट की डीटेल।
जाह्नवी का खूबसूरत लहंगा
जाह्नवी कपूर ने मसाबा गुप्ता के ब्राइडल कलेक्शन ‘सब्र शुक्र सुकून’ के लिए जो आउटफिट पहना है, वह एक क्लासिक लाल रंग का लहंगा सेट है जिसका नाम Tenu Takdi Ravah है। इस सेट में डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज है, जिसकी बटरफ्लाई शेप हेमलाइन पर गोल्डन धागों से बारीक कढ़ाई की गई है। हाई-वेस्ट लहंगा फ्लोर-टचिंग स्टाइल में बना है, जिसमें परंपरा और मॉडर्न लुक का खूबसूरत मेल दिखता है।
लहंगे के दुपट्टे ने लुक में लगाया चार चांद

एक्ट्रेस के लहंगे और ब्लाउज पर ‘मीठी मक्की’, ‘गुल झरोखा’ और ‘कश्मीरी कली’ जैसे ट्रेडिशनल मोटिफ्स से शिमरी एंब्रॉयडरी की गई है। इस शानदार लुक को और भी खास बनाता है इसका दुपट्टा, जिसमें गोल्डन थ्रेडवर्क के साथ डिटेलिंग की गई है। इसके किनारों पर खूबसूरत टैसल्स लगाए गए हैं जो चलते समय एक ग्रेसफुल मूवमेंट देते हैं। दुपट्टे के साथ जो रेड वेइल एडेड है, उस पर ‘पंख बाग’ जैसे मोटिफ्स उकेरे गए हैं, जो पूरे ब्राइडल लुक में एक ग्लैमर का तड़का लगाते हैं। ये पूरा लुक किसी भी दुल्हन को परियों जैसी खूबसूरती देने के लायक है।
लहंगे के साथ जाह्नवी कपूर के एक्सेसरीज़
जाह्नवी कपूर ने अपने इस ब्राइडल लुक के साथ फूलों से इंस्पायर्ड बड़े-बड़े स्टड इयररिंग्स पहने और हाथों में फ्लोरल थीम वाली चूड़ियां और कलीरे पहनीं। माथे पर लगी एक छोटी सी बिंदी ने उनके चेहरे को और निखार दिया। एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ कोई भारी नेकलेस सेट नहीं पहना है, जिससे उनका लुक मिनिमल होने के बावजूद बेहद खूबसूरत लग रहा है।
जाह्नवी कपूर का मेकअप और हेयरस्टाइल

अगर मेकअप की बात करें तो जाह्नवी ने सॉफ्ट और हल्का ब्राइडल लुक चुना। उनका बेस थोड़ा ब्रॉन्ज़ था, जिससे चेहरे पर हल्की चमक दिख रही थी। गालों पर ब्लश किया गया था। उन्होंने पीच रंग की लिपस्टिक लगाई थी और आंखों में स्मोकी मेकअप किया गया था, जो उन्हें और खूबसूरत बना रहा था। बालों को उन्होंने बन लुक दिया था।
जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उन्होंने एक साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे।
