रोटी का फेस पैक है जान्हवी कपूर की खूबसूरती का राज, यहां जानें ब्यूटी सीक्रेट्स: Janhvi Kapoor Beauty Secrets
Janhvi Kapoor Beauty Secrets

Janhvi Kapoor Beauty Secrets: जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अपने चुलबुले अंदाज और गजब के लुक्स के चलते वह हमेशा है सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब भी एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आती है उनके चेहरे का नूर अलग ही दिखाई पड़ता है। उनकी स्किन काफी शाइनी और ग्लोइंग है जो लुक्स में चार चांद लगाने का काम करती है। अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस किचन में मौजूद चीजों का उपयोग करती हैं। आप भी इनका आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

ओटमील फेसपैक

ओट्स, दूध और शहद से बना हुआ ये फेसपैक काफी खूबसूरत है। ये सुपर नेचुरल ग्लोइंग स्कीन के लिए बहुत फायदेमंद है।

ताजे फल

जान्हवी अपने चेहरे पर पपीता, संतरा और तरबूज जैसी चीज लगाना पसंद करती हैं। सेहत के साथ ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

आइस वॉटर

आइस वॉटर से जान्हवी एक या दो बार मुंह जरूरत धोती हैं। इससे स्किन को कई तरह के फायदे होते हैं लेकिन जब पसीना आ रहा हो ऐसा करने से बचें।

रोटी देगी ग्लो

बची हुई रोटी को दूध में भिगोकर रख दें और कुछ देर बाद इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। जान्हवी का ये नुस्खा उनके लिए काफी फायदेमंद है।

हाइड्रेशन

पानी हर व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बॉडी में मौजूद सारे टॉक्सिक पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर हो जाते हैं। इससे व्यक्ति की त्वचा ग्लो करती है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...