एक-दूसरे के हुए जैकी और रकुल प्रीत, जानिए प्यार से शादी तक का सफर: Jackky and Rakul Wedding
Jackky and Rakul Wedding

Jackky and Rakul Wedding: बॉलीवुड का चर्चित लव कपल शादी के बंधन में बंध गया। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी को दो रीति रिवाजों के साथ गोवा में शादी कर ली। कपल की शादी को लेकर लगातार अपडेट्स मिलते रहे। कपल की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए और संगीत में स्पेशल परफॉरमेंस भी दी। शादी से पहले कई बार कपल को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा गया था, जिसके बाद से उनके रिलेशन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। जैकी और रकुल प्रीत के बीच प्यार की शुरू कब हुई? और कैसे ये रिश्ता शादी तक पहुंचा, आइए जानते हैं।

Also read: रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते पर की बात: Rakul Preet Singh Relationship

एक ही बिल्डिंग में रहने के बावजूद नहीं की बात

एक ही बिल्डिंग में रहने के बाद भी रकुल प्रीत और जैकी के बीच कभी बात नहीं हुई थी, लेकिन उनकी पहली मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी। हालांकि साल 2020 में हुई ये मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की तरह हुई थी।

प्यार में बदली दोस्ती

2020 से शुरू हुई ये दोस्ती साल 2021 तक प्यार में बदल चुकी थी। कपल ने इसी साल अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल और जैकी की लव स्टोरी की शुरुआत इनकी वेडिंग डेस्टिनेशन से ही हुई थी। यानी इन्होंने गोवा में ही एक-दूसरे से इजहार-ए-इश्क किया था। रकुल ने जैकी के जन्मदिन पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया था, जो इनके रिश्ते पर मुहर थी।

इजहार-ए-इश्क के बाद फैंस को शादी का इंतजार

अपने प्यार को जगजाहिर करने के बाद रकुल और जैकी को कई मौकों पर साथ देखा गया। एयरपोर्ट से लेकर कई इवेंट्स और पार्टियों में कपल हमेशा ही साथ नजर आता था। इसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते थे।

सोशल मीडिया पर छाई शादी की तैयारियां

शादी की खबर सामने आते ही कपल के परिवारों तैयारियां करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर उनके वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर मेन्यू, वेडिंग कार्ड, नो फोन पॉलिसी जैसी जानकारियां सामने आई।

शादी से पहले सिद्धि विनायक का आशीर्वाद

शादी से पहले रकुल प्रीत जैकी भगनानी ने सिद्धिविनायक में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। कपल की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें इन्हें बप्पा के सामने खड़े होकर उन्हें निहारते हुए देखा जा सकता था। यहां पर मंदिर के पंडितों ने दोनों से पूजा भी करवाई थी।

बॉलीवुड स्टार्स बने मेहमान

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, नताशा दलाल।

शादी का जोड़ा

इस कपल की शादी का जोड़ा तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया। इनका ये ऑउटफिट पूरी तरह से बॉलीवुड ट्रेंड से इंस्पायर था। रकुल प्रीत ने पेस्टल कलर लहंगा पहना वहीं जैकी ने अपनी शेरवानी के लिए ऑफ वाइट कलर चुना। हालांकि बॉलीवुड ट्रेंड फॉलो करने के लिए लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...