Ira Khan Wedding News: आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इरा ने अपने लौंग टाइम बॉयफ्रैंड नुपुर से नवंबर 2022 में सगाई की थी। अब दोनों 3 जनवरी 2024 को शादी के बंधन बंधने को तैयार है।
उदयपुर में शाही अंदाज में हो सकती है शादी
इरा और नुपुर की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और सुनने में आया है कि उनकी शादी की जगह के तौर पर उदयपुर के एक शाही महल को बुक किया गया है। जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे, वही शादी की रस्में 3 तीन तक चलेगी लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी इस शादी में इनवाइट नहीं किया जाएगा। साथ ही यह दोनों पहले कोर्ट मैरिज करेंगे, उसके बाद उदयपुर में सभी रस्मों के साथ शादी को सम्पन्न किया जायेगा।
इरा खान और नुपुर शिखारे की सगाई
नुपुर शिखारे इंडियन सेलिब्रिटी और फिटनेस ट्रेनर हैं, नूपुर ने अपने फेमिली फक्शन के दौरान सितंबर में इरा घुटने के बल बैठकर को रिंग के साथ प्रपोज किया था। जिसे इरा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उसके ठीक 2 महीने बाद दोनों ने धूमधाम से सगाई की और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।