नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की सक्सेस्फुल एक्ट्रेस है। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा को आज सभी बखूबी जानते है। सारा अली खान का नाम बॉलीवुड की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस ऐज में शुमार है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी सारा के हमेशा चर्चे बने रहते हैं। सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म से ही अपनी एक्टिंग और अपने ट्रांसफॉरमेशन को लेकर सुर्खियां बटोरती आई है।
View this post on Instagram
सारे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं लाखों की संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। साला अपने निजी जीवन से जुड़ी हर बात अपने फ्रेंड से शेयर करती रहती है। सारा अली खान के बारे में ज्यादातर लोग बस यही जानते हैं कि वह बॉलीवुड में आने से पहले काफी हेल्दी हुआ करती थी जिसके बाद उन्होंने अपना वजन घटाकर अपना बेस्ट वर्जन सबके सामने लाया। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी बातें हैं जो ज्यादातर लोग नहीं जानते। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए सारा अली खान की कुछ ऐसी बातें लेकर आए हैं जो आपने आज से पहले कहीं नहीं सुनी होंगी।
4 साल की उम्र में रखा बॉलीवुड में कदम
View this post on Instagram
ज्यादातर लोगों को यह पता है कि सारा अली खान मूवी केदारनाथ से डेब्यू किया था। लेकिन आपको बता दे कि जब सारा महज 4 साल की थी तब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया था।
विदेश से की है पढ़ाई
View this post on Instagram
पटौदी खानदान की बेटी ने अपनी पढाई भारत के बाहर से ही की है। बता दें कि, सारा ने न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिरी से इतिहास और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले साल 2016 में अपनी पढ़ाई पूरी की। साथ ही सारा के साथ अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ भी इस युनिवेर्सिटी में उनके साथ थे। साथ ही सारा के फैंस का कहना है कि वो ब्युटी विद ब्रेन हैं सारा खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी समझदार है। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा है।
फैट से फिट की जर्नी

यह हम सभी जानते हैं कि सारा अली खान का वेट काफी ज्यादा बढ़ा हुआ था। लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था उन्होंने अपने ऊपर बहुत मेहनत की थी जिसके बाद वह फेट से फिट हो पाई थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सारा अली खान का वजन 96 किलो था। उन्होंने हर वह कोशिश की थी जिससे उनका वेट कम हो जाए। ऐसा नहीं है कि सारा अली खान अब मेहनत नहीं करती आज भी वह अपने आप को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। सारा अली खान वर्कआउट के साथ-साथ अपनी डाइट का भी बहुत ध्यान रखती हैं।
फैमिली है जरूरी
View this post on Instagram
गौरतलब है कि एक एक्ट्रेस होने के नाते उनका दिन भर का रूटीन व्यस्त होता है। लेकिन सारा हमेशा अपनी फैमिली के लिए समय निकाल लेती हैं। अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है। वही हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह और अपने भाई इब्राहिम खान के साथ वेकेशन पर मालदीव्स गई थी। जिसकी फोटोस उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके अलावा सैफ अली खान, करीना कपूर खान के साथ भी वक्त बिताना बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। हाल ही में उन्होंने करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दूसरे बेटे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी।
करीना के साथ बॉन्डिंग
View this post on Instagram
हालांकि करीना कपूर खान सारा अली खान की सौतेली मां है लेकिन बावजूद इसके दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। आपको बता दें कि सारा अली खान करीना को k कह कर बुलाते हैं। वही एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने बताया था कि सैफ अली खान चाहते थे कि सादा करीना को छोटी मां कह कर बुलाए क्योंकि शेर करीना को असहज महसूस नहीं करवाना चाहते थे।
तगड़ी है फैन फॉलोइंग
View this post on Instagram
सारा अली खान की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं और बेहद प्यार देते हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर सारा अली खान के 34.2 फॉलोअर्स हैं। सारा हमेशा ही सोशल मीडिया पर फोटोस और वीडियोस शेयर करती रहती है और अपने फॉलोवर्स के साथ कनेक्शन बनाए रखती है।
