Summary: मुंबई में इस लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, इंटीरियर से लेकर जिम तक सब है बेमिसाल
बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood अपने परिवार के साथ अंधेरी में 4BHK अपार्टमेंट में रहते हैं, जो 2600 वर्ग फीट में फैला है और लग्जरी इंटीरियर्स से सजाया गया है। घर में जिम, मंदिर, बुद्ध की प्रतिमाएं और खूबसूरत बालकनी जैसी सुविधाएँ हैं, जो उनके फिटनेस और शांति प्रिय स्वभाव को दर्शाती हैं।
Sonu Sood Home: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। एक्टर पर्दे पर भले ही विलेन की भूमिका में निभाते हैं, लेकिन उनकी दरियादिली के आगे हीरो भी फेल हैं। खासकर कोरोना महामारी के दौरान वह लोगों के लिए फरिस्ता से बनकर खड़े रहें। मजदूरों की मदद करने से लेकर एक्टर ने जरूरतमंद लोगों को हर सुविधा मुहैया कराने की कोशिश की। सोनू सूद के इसी स्वभाव की वजह से फैंस ना सिर्फ उनके मुरीद हो गए हैं बल्कि इस दौरान उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी बढ़ी है। इस वजह से लोग सोनू सूद के में काफी कुछ जानना चाहते हैं।उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी। वैसे तो सोनू सूद हिंदी और साउथ दोनों ही फिल्मों में काम करते हैं, लेकिन ज्यादातर वक्त वह अपनी फैमिली के साथ मुंबई वाले घर पर बिताते हैं। मुंबई में उनका घर बेहद खूबसूरत हैं और इसे खास तरीके से डिजाइन किया गया है।
दरअसल, सोनू सूद मुंबई के अंधेरी इलाके में बने एक आलीशान घर में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं।सोनू का ये घर 2600 वर्ग फीट में बना हुआ है।वहीं अब अगर बात करें सोनू सूद के घर कि तो वह अपने परिवार के साथ मुंबई के 4BHK अपार्टमेंट में रहते हैं।

इस घर को लेने के पीछे सोनू सूद की एक खास वजह है। वो ये है कि अधेंरी से सोनू का खास लगाव है और करियर की शुरुआत से पहले भी सोनू अंधेरी में एक कमरे के फ्लैट में रहा करते थे। उनके सभी दोस्त भी इस ही एरिया में रहते हैं।
एक्टर के इस घर में चार बेडरूम है।जिन्हें काफी महंगे इंटीरियर से सजाए गए है। अक्सर सोनू अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ये सोनू सूद के घर का लिविंग एरिया है, जिसमें कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से ग्रे शेड में सोफे लगाए गए हैं।
इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो देखें तो सोनू सूद के घर में बुद्ध की कई प्रतिमाएं हैं। यह सभी प्रतिमाएं सोनू सूद और उनकी पत्नी ने साउथ एशिया ट्रैवलिंग के दौरान लिया था। इसके अलावा घर में एक मंदिर भी है, जिसे खास तरीके से डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार घर में मंदिर को कोरियन स्टोन से तैयार किया गया है। घर में शांति बनी रहे इसके लिए वस्तु को ध्यान में रखते हुए यह मंदिर बनाया गया है।
सोनू फिटनेस फ्रीक हैं। यही वजह है कि उनके घर में एक जिम भी बना हुआ है, जहां वो कई घंटों वर्कआउट करते हैं। सोनू का लग्जरी घर करीब 20 करोड़ रुपये का है, जिसमें सभी चीजों को एक्टर ने वास्तु शास्त्र के साथ डिजाइन करवाया है।

इस लग्जरी अपार्टमेंट में वुडेन फ्लोरिंग के अलावा सोनू सूद की बड़ी सी पेंटिंग बनी हुई है, जो घर की खूबसूरती बढ़ाता है। इस लग्जरी अपार्टमेंट में बेटों के लिए भी अलग कमरा है, जहां वह अक्सर उनकेसाथ वर्कआउट या फिर मस्ती करते दिखाई देते हैं।

लग्जरी अपार्टमेंट में एक खूबसूरत बालकनी भी है, जहां से मुंबई को देख सकते हैं।

