आज भारत को दुनिया के श्रेष्ठ देशों में गिना जाता है और इसका श्रेय उनलोगों को जाता जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से देश को गौरान्वित किया है। बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने भारतीय फिल्म जगत के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म जगत में भी नाम कमाया है। लेकिन आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मूल रूप से तो भारतीय हैं और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। किसी के माता-पिता यहां से है या फिर वे खुद ही विदेश में जाकर बस गए और उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में काम कर अपनी एक खास जगह बनाई।

इन एक्टर्स ने हॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया जिसे कई लोग सिर्फ सपने में ही देखते है। वहीं, आज हम आपको भारतीय मूल के उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने विदेशी फिल्मों में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े और भारतीय मूल को गौरान्वित किया है। ऐसे कई लोग है जिन्होंने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में कदम रखा है वहीं कुछ ऐसे भी है जिन्होंने हॉलीवुड में ही अपना नाम बनाया है।

 

नवीन एंड्रयूज

आपको बता दें कि, नवीन एंड्रयूज एक ब्रिटिश अमेरिकन कलाकार हैं, उनका पूरा नाम नवीन विलियम सिडनी एंड्रयूज है। उनके माता-पिता निर्मला एंड्रयूज और स्टेनली एंड्रयूज दोनों केरल, भारत के मलयाली नसरानी निवासी थे। उनका जन्म लंदन के लैम्बेथ में हुआ था और उनका पालन-पोषण वैंड्सवर्थ में ईसाई धर्म के मेथोडिस्ट संप्रदाय में हुआ। वहीं एक्टर के रूप में नवीन एंड्रयूज ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार ‘द इंग्लिश पेशेंट ‘में जूलियट बिनोचे के सिख बॉयफ्रेंड किप के किरदार निभाया था। और अपनी पहली ही मूवी से उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

 

मिंडी कलिंग

View this post on Instagram

A post shared by Mindy Kaling (@mindykaling)

मिंडी कलिंग के नाम से मशहूर वेरा मिंडी चोकलिंगम पेशे से एक अमेरिकन अभिनेत्री होने के साथ-साथ हास्य कलाकार, लेखिका, निर्माता और निर्देशक हैं। इनका जन्म कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में, अवू चोकलिंगम और स्वाति चोकलिंगम के घर में हुआ था। मिंडी का जन्म कैम्ब्रिज में हुआ लेकिन इनके माता-पिता भारत से ही हैं। इनके माता पिता की मुलाकात नाइजीरिया के एक अस्पताल में हुई थी। उनके पिता मद्रासी थे और चेन्नई के थे और माता बंगाली थीं जो मुंबई में पली-बड़ी थीं।

मिंडी को जो मुख्य पहचान मिली वो उनकी एनबीसी सिटकॉम ‘द ऑफिस’ से मिली जिसमें उन्होंने केली कपूर का किरदार निभाया था। उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है और इसी के साथ भारतीय मूल को भी गौरान्वित किया है।

 

सेंथिल राममूर्ति

वहीं सेंथिल राममूर्ति एक अमेरिकन अभिनेता हैं। सेंथिल का जन्म शिकागो में एक हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके पिता कन्नड़ और मां तमिलियन हैं। सेंथिल हिट यूएस ड्रामा सीरीज़ ‘हीरोज़’ के मशहूर सितारों में से एक, इस अभिनेता ने उसमें जनन-विज्ञा मोहिंदर सुरेश की भूमिका निभाई थी। राममूर्ति अमेरिका के हर घर में शुमार है उनकी फैन फॉलोइंग काफी स्ट्रांग है। वहीं उनका नाम दो बार पीपुल मैगज़ीन की वार्षिक ‘100 सबसे सुंदर’ लोगों की लिस्ट में भी शुमार हुआ है।

 

आर्ची पंजाबी

वहीं आर्ची पंजाबी की बात की जाए तो आर्ची भारतीय मूल की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने विदेश में रहकर अपनी एक खास पहचान बनाई है। वहीं ईस्ट इज़ ईस्ट से उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वे जॉन ले कैर की द कॉन्सटेंट गार्डनर में दिखाई दीं, जिसे बाफ्टा के लिए भी नामांकित किया गया था और ये फिल्म एक ऑस्कर जीतने में भी कामयाब रही। आपको बता दें कि, आर्ची पंजाबी सिंधी हैं, उन्होंने अपने जीवन का एक हिस्सा मुंबई में बिताया है।

 

सूरज शर्मा

अगर आपने “लाइफ ऑफ़ पाई” मूवी देखी है तो आपने सूरज शर्मा के अभिनय को देख चुका है। सूरज शर्मा एक भारतीय अभिनेता हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्म ‘लाइफ ऑफ़ पाय’ से की थी। इस फिल्म का निर्देशन एंग ली द्वारा किया गया था। इस फिल्म में उन्हें अपनी भूमिका के लिए दुनिया भर से सरहाना मिली थी। सूरज एक मलयाली परिवार से ताल्लुक रखते है और उनके पिता गोकुल चुराई एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

हालांकि सूरज शर्मा अभिनेता तो भारतीय हैं लेकिन इनको प्रसिद्धि बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में मिली। उनकी कुछ मोस्ट पॉपुलर मूवीज की लिस्ट कुछ इस प्रकार है: लाइफ ऑफ़ पाय, मिलियन डॉलर आर्म, बर्न योर मैप्स, उमरिका और वह लोकप्रिय सीरीज़ होमलैंड। इसके अलावा उन्हें साल 2012 में लॉस वेगास फिल्म क्रिटिक सोसाइटी से सम्मानित किया गया था।

 

 

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com