Indian Idol Winners: इंडियन आइडल देश के टैलेंटेड युवाओं को मौका देने वाला है क्या ऐसा मंच है जहां से हर साल एक नहीं बल्कि कई टैलेंटेड सिंगर इंडस्ट्री को मिलते हैं। इस साल भी अयोध्या के ऋषि सिंह ने इंडियन आईडल की ट्रॉफी अपने नाम की है और उत्तर प्रदेश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इंडियन आइडल में जितने भी कंटेस्टेंट आते हैं उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के बल पर श्रोताओं द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। हर सीजन में एक विनर होता है जिसे जीत के साथ ढेर सारी शोहरत और पहचान भी मिलती है। इंडियन आइडल के 13 सीजन कंप्लीट हो चुके हैं ऐसे में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट शो से बाहर आए हैं। आज हम आपको बताते हैं कि इंडियन आइडल ले कंटेस्टेंट कहा है और क्या कर रहे हैं।
अभिजीत सावंत
अभिजीत सावन इंडियन आइडल के पहले विजेता थे पर इस शो के बाद उन्हें बहुत पहचान मिली थी। शो के बाद उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिली थी और उन्होंने अपना एक म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च किया था जो बहुत प्रसिद्ध हुआ था। वो लंबे समय से गायब हैं बीच में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वापसी की थी लेकिन वह उतना कमाल नहीं दिखा सके।
पवनदीप राजन
पवनदीप राजन ने सीजन 12 का खिताब अपने नाम किया था और उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। उन्होंने अरूणिता कांजीलाल को पीछे छोड़ कर यह खिताब जीता था और इसके बाद उन्हें रियालिटी शो में ही काम करते हुए देखा जा रहा है। अरूणिता के साथ उनका एक गाना भी लांच हुआ था हालांकि, फिलहाल उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।
सलमान अली
हरियाणा के मेवात में रहने वाले सलमान अली ने अपनी बेहतरीन आवाज उनसे शुरू से बड़े हो या बुजुर्ग या फिर बच्चे सभी को अपना दीवाना बना दिया था। उनके सूफी गानों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। जब वह शो जीते थे तो उन्हें 25 लाख रुपए और एक कार गिफ्ट के तौर पर दी गई थी। इसके बाद उन्हें कई सारे बड़े ऑफर मिले लेकिन बात नहीं बन पाई और अब उन्हें रियलिटी शो में गेस्ट के तौर पर देखा जाता है।
विपुल
इंडियन आइडल का छठा सीजन जीता था और हर किसी को अपनी बेहतरीन आवाज से घायल कर दिया था। जीतने के बाद उन्होंने अपना एक एल्बम हेलो नमस्ते सत श्री अकाल लॉन्च किया था जो बुरी तरह फ्लॉप हुआ था। अब वो सिर्फ लाइव परफॉर्मेंस ही करते हैं।
संदीप आचार्या

बीकानेर के रहने वाले संदीप आचार्य ने सीजन 2 का खिताब अपने नाम किया था। सरसों गाने के बाद वह देश भर में बहुत प्रसिद्ध हुए थे और फैंस ने उन्हें जमकर प्यार दिया था। राजस्थानी के साथ उन्होंने बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दी, बता दें कि उनके साथ इस सीजन में फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ भी थी लेकिन ट्रॉफी संदीप ने जीती थी। 15 दिसंबर 2013 को संदीप का निधन हो गया था।
सनी हिंदुस्तानी
सनी हिंदुस्तानी ने सीजन 11 की ट्रॉफी अपने नाम की थी और अपनी बेहतरीन आवाज से देशभर को अपना दीवाना बना दिया था। उनकी सुरीली आवाज के दीवाने शो के कंटेस्टेंट और जज के साथ वहां आने वाले मेहमान भी हो जाया करते थे। ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें बॉलीवुड के गाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। हालांकि, अब वह क्या कर रहे हैं फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है।
सौरभी देबवर्मा
सौरभी ने इंडियन आइडल के सीजन 4 का खिताब अपने नाम किया था। वो इस शो की पहली फीमेल कंटेस्टेंट थी जिन्होंने ट्रॉफी जीती थी। कपिल थापा को हराते हुए उन्होंने यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, बाद में इन दोनों ने शादी भी कर ली थी अब सिंगर को सिर्फ लाइव परफॉर्म करते हुए देखा जाता है।
