माता पिता ने इंडियन आईडल विनर ऋषि सिंह को लिया था गोद, विराट कोहली भी हैं फैन: Indian Idol 13
Indian Idol 13 Winner

Indian Idol 13: 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को ऋषि सिंह के रूप में अपना विनर मिल चुका है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की है और चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ उन्हें 25,00,000 रुपए की राशि और 15 लाख की ब्रेजा कार भी दी गई है। ऋषि की जीत के बाद उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी देखे-7 अप्रैल को सिनेमाघरों में कलम के राज़ खोलेगी ‘छिपकली’: Chhipkali Movie

Indian Idol 13: ऋषि सिंह बने विनर

शो के आखिरी पड़ाव में जनता लाइव वोटिंग के जरिए विनर का चुनाव किया था। सबसे ज्यादा वोट के साथ ऋषि सिंह ने इंडियन आईडल का यह खिताब अपने नाम किया है। इस शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट में से फर्स्ट रनर अप देबोस्मिता रहीं और तीसरा स्थान चिराग कोटवाल ने हासिल किया।

साल 2004 से चल रहा शो

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल ब्रिटिश शो पॉप आइडल का हिंदी फॉर्मेट है जो साल 2004 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसके इंडियन आइडल जूनियर और स्पिन ऑफ जैसे शो भी आ चुके हैं।

अयोध्या से है ऋषि

ऋषि सिंह श्रीराम की नगरी अयोध्या के रहने वाले हैं और उनके सिंगिंग शो के विनर बनने के बाद अब ये जगह संगीत भूमि के नाम से ही पहचानी जाने लगेगी। अयोध्या की जनता ने कंटेस्टेंट को बहुत सपोर्ट किया है और उसके अलावा उन्हें पूरी देश की जनता का समर्थन मिला है। ऋषि सिंह के विनर बनने के बाद अयोध्या की जनता काफी खुश दिखाई दे रही है और वहां पर जश्न का माहौल देखा जा रहा है। विनर बनने के बाद अयोध्या और देश की धरती का सम्मान बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऋषि को बधाई दी थी।

जीत के लिए मांगी थी मन्नत

7 महीने की कड़ी सफलता के बाद ऋषि सिंह ने ये सफलता हासिल की है। इस जीत के लिए ऋषि ने मन्नत मांगी थी और अब उनका कहना है कि सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी जाकर भगवान के चरणों में मत्था टेकने वाले हैं। उन्होंने जीत की मन्नत मांगी थी जो पूरी हो गई है।

वर्ल्ड टूर का मिला ऑफर

इंडियन आइडल जीतने के बाद ऋषि सिंह काफी खुश नजर आ रहे हैं और सभी उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब उन्हें वर्ल्ड टूर का ऑफर भी मिल चुका है जिसे पूरा करने के लिए वह जल्द ही निकलने वाले हैं। टूर 7 से 8 महीने का होने वाला है और उसके बाद दूसरी चीज भी लाइनअप हैं। अपने सारे प्रोजेक्ट को पूरा करने के साथ ऋषि म्यूजिक की पढ़ाई करना चाहते हैं। म्यूजिक के ज्ञान का विस्तार करने के लिए उन्होंने नेशनल म्यूजिक सीखने की योजना बनाई है।

माता पिता ने लिया गोद

जब ऋषि इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे थे तब उन्हें इस बारे जानकारी मिली कि वो उनके मां बाप के सगे बेटे नहीं है बल्कि उन्हें गोद लिया गया है। इस बात से वो बहुत हैरान हो गए थे लेकिन सच स्वीकार करना उनके लिए जरूरी था और उन्होंने मंच पर ही अपने माता पिता के चरणों में अपना सिर झुका लिया था।

विराट कोहली है फैन

आपको जाकर हैरानी होगी कि फेमस क्रिकेटर विराट कोहली जिन 225 लोगों को फॉलो करते हैं उनमें से एक ऋषि सिंह भी हैं और क्रिकेटर को उनको सिंगिंग बहुत पसंद है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...