Ileana Beauty Secrets: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में चल रही हैं। एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन वह एक बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं और इसके बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए बीते दिनों जानकारी दी थी और अब अक्सर वो सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी प्रेगनेंसी का जिक्र करती दिखाई देती हैं।
इलियाना ने सबसे पहले एक बेबी ड्रेस की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट फैंस को दिया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि अब तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती। इसके बाद उन्हें अपनी क्रेविंग्स के बारे में बात करते हुए देखा गया था और पिछले दिनों वह अपने पेट डॉग के साथ कॉफी का आनंद लेते हुए आराम करती नजर आई थी।
इलियाना को जिस भी मौके पर देखा जाता है चाहे वह फिल्म हो या फिर कोई इवेंट उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है। मेकअप करने के साथ एक्ट्रेस अपने स्किन का बहुत ध्यान रखती हैं यही वजह है कि वह हमेशा खूबसूरत नजर आती हैं। अगर आप भी इलियाना की तरह ब्यूटीफुल लगना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ सीक्रेट टिप्स बताते हैं जिन्हें फॉलो किया जा सकता है।
होम मेड स्क्रब
इलियाना अपनी स्किन को डिटेन करने के लिए पीसे हुए चने और मलाई से तैयार किया गया स्क्रब इस्तेमाल करती हैं। इसकी मदद से उनकी स्किन ना सिर्फ डिटेन हो जाती है, बल्कि मुलायम भी बन जाती है।
सनस्क्रीन है जरूरी
अपनी स्किन पर मेकअप का इस्तेमाल करने से पहले या घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर मौसम में करना बहुत जरूरी होता है। इलियाना कभी भी अपने रूटीन को स्किप नहीं करती हैं और हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। यही वजह है कि उनकी स्किन हमेशा सॉफ्ट, सिंपल और ग्लोइंग बनी रहती है।
हाइड्रेटिंग मिस्ट
एक्ट्रेस की स्किन बहुत ड्राई है इसलिए उसे हमेशा मुलायम बनाए रखने के लिए वो अपने पास मिस्ट जरूर रखती हैं और इसका इस्तेमाल करना नहीं भूलती। मिस्ट को नियमित रूप से इस्तेमाल करने के क्या फायदे होते हैं। ये स्किन के खोए हुए मॉइश्चर को वापस पाने का बेहतरीन उपाय है।
लिप बाम है पसंदीदा
इलियाना अपने लिप्स का बहुत ध्यान रखती हैं और यह बात वह बहुत से इंटरव्यू के दौरान भी बोल चुकी है कि वह अपने होठों का खास तौर पर ख्याल रखती है। वह अपने होठों को फटने और सूखने से बचाने के लिए ऑयल रिच लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं।
नाइट केयर है जरूरी
इलियाना सोने से पहले कभी भी अपना नाइट रूटीन फॉलो करना नहीं भूलती हैं और यह किसी भी महिला को नहीं भूलना चाहिए। सोने से पहले यह जरूरी है कि अपने फेस पर लगा हुआ सारा मेकअप उतार लिया जाए। स्किन को अच्छी तरह से साफ करने के बाद एक्ट्रेस उसे मॉइश्चराइज करती हैं।
इन आसान ब्यूटी सीक्रेट्स की बदौलत ही इलियाना हर समय हर जगह खूबसूरत नजर आती हैं। अगर आप भी खुद को खूबसूरत बनाए रखना चाहती हैं और ग्लोइंग स्किन से लोगों का दिल जीतना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के ये ब्यूटी टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
