गुलमर्ग में बर्फ से तैयार Igloo Cafe इन दिनों स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। होटल व्यवसायी सैयद वसीम शाह ने गुलमर्ग में 37.5 फीट उंचा और 44.5 फीट चौड़ा इग्लू कैफे बनाया है। इस 4 मंजिला इग्लू में बर्फ की दस टेबल बनाई गई है। इस कैफे को दो चरणों में एक सीढ़ी के साथ बनाया गया है।
यहां पर एक साथ 40 लोग भोजन कर सकते है। इसे 25 लोगों ने दिन.रात अपनी मेहनत के बलबूते करीब 64 दिनों में तैयार किया है। इस इग्लू कैफे की मोटाई 5 फीट है। यहां पारंपरिक कश्मीरी व्यंजन और गर्मागर्म फास्ट फूड परोसे जाते हैं। शाह दावा करते हैं कि यह दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू है। इससे पहले स्विटज्रलैंड में 33.8 फीट उंचा और 42.4 फीट चौड़ा इग्लू बना था। वह गिनीज वर्ल्ड बुक में भी दर्ज है। शाह ने पिछले साल भी 4 टेबल वाला इग्लू बनाया था।।
