Overview: हनी सिंह की शर्मनाक हरकत
दिल्ली में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान यो यो हनी सिंह ने कड़ाके की ठंड पर बेहद अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने सार्वजनिक मंच से गालियों का इस्तेमाल करते हुए 'कार में शारीरिक संबंध' बनाने की सलाह दी, जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी जमकर थू-थू हो रही है। यूजर्स ने इसे उनकी 'घटिया मानसिकता' बताया है।
Honey Singh Controversy: 14 जनवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित ‘नानकू और करुण’ के कॉन्सर्ट में हनी सिंह बतौर गेस्ट परफॉर्मर पहुंचे थे। दिल्ली की रिकॉर्ड तोड़ ठंड (तापमान लगभग 3°C) के बीच जब वह स्टेज पर आए, तो उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे ‘अश्लील‘ और ‘घटिया’ बताया जा रहा है।
क्या था वो ‘विवादित’ बयान?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हनी सिंह माइक थामे हुए दिल्ली की सर्दी का जिक्र करते हैं। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा:
“Behen**d Dilli ki thand! Isme na gaadi mein lene mein bada maza aata hai… Gaadi mein sx karo Dilli ki thand mein. Use condoms guys, please. Play safe!” हनी सिंह ने न केवल गालियों का इस्तेमाल किया, बल्कि सार्वजनिक मंच से ‘कार में शारीरिक संबंध’ बनाने जैसी बातें कहीं। हालांकि वहां मौजूद कुछ युवा दर्शक हूटिंग और शोर मचाते दिखे, लेकिन वीडियो वायरल होते ही सभ्य समाज ने इसे सिरे से नकार दिया।
इंटरनेट पर ‘थू-थू’: यूजर्स ने लगाई क्लास
जैसे ही यह वीडियो रेडिट (Reddit) और एक्स (X) पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दियाl कूल बनने के चक्कर में चीप”: एक यूजर ने लिखा कि सफलता सिर पर चढ़ गई है, कूल दिखने के चक्कर में हनी सिंह ‘चीप’ (घटिया) हरकतें कर रहे हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या हनी सिंह फिर से नशे की हालत में थे? यूजर्स ने कहा कि एक पब्लिक प्लेटफॉर्म से इस तरह की भाषा किसी भी कलाकार को शोभा नहीं देती। लोगों का तर्क है कि हनी सिंह को लाखों बच्चे और युवा फॉलो करते हैं, ऐसे में उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
विवादों से पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह अपनी भाषा को लेकर फंसे हैं। साल 2013 में भी उनके गानों के बोल पर भारी विरोध हुआ था। हाल ही में उनके गाने ‘नागिन’ को लेकर भी अश्लीलता के आरोप लगे थे। हनी सिंह खुद स्वीकार कर चुके हैं कि वह ड्रग्स और मानसिक बीमारी के कारण सालों तक इंडस्ट्री से दूर रहे। अब जब उन्होंने वापसी की है, तो फैंस उनसे बेहतर व्यवहार की उम्मीद कर रहे थे।
हनी सिंह की इस हरकत ने उनकी ‘कमबैक’ इमेज को बड़ा धक्का पहुंचाया है। जहां एक तरफ वह इंटरव्यू में अपनी पुरानी गलतियों (ड्रग्स और बदतमीजी) पर पछतावा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ लाइव शो में उनकी ऐसी भाषा उनके बयानों पर सवाल उठाती है।
