हनी सिंह का गाना रातों रात हुआ वायरल, मेनिएक को हिट बनाने वाली भोजपुरी सिंगर कौन?
इन दिनों हनी सिंह का नया गाना मेनिएक सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इस बार हनी सिंह ने जो गाना रिलीज किया उसे सुनने के बाद तो हर कोई उनका दीवाना हो गया है। हनी सिंह के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Who is Ragini Vishwakarma: इन दिनों हनी सिंह का नया गाना मेनिएक (Maniac) सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इस बार हनी सिंह ने जो गाना रिलीज किया उसे सुनने के बाद तो हर कोई उनका दीवाना हो गया है। हनी सिंह के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हर तरफ बस इसी गाने की चर्चा हो रही है। गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अपने डांस मूव्स से गाने में तड़का लगाती दिख रही हैं। इस गाने की सबसे खास बात ये कि गाने में हनी सिंह ने भोजपुरी लाइंस का भी इस्तेमाल किया। जिसकी वजह से लोग गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने का क्रेज सिर्फ बिहार-झारखंड में नहीं बल्कि पूरे देश में सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्हें रैपर का भोजपूरिया अंदाज पसंद आ रहा है। हालांकि जिस बात की, सबसे ज्यादा चर्चा है, वो ये है सिंगर रागिनी विश्वकर्मा कौन हैं।
कौन हैं भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा?
रागिनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। उनके परिवार के सभी लोग मंदिर और सड़कों पर हारमोनियम और ढोलक बजाकर गाना गाया करते थे। कोरोना के दौरान रागिनी का हारमोनियम पर एक गाना भी वायरल हुआ था। उन्होंने एक गाना गाया था ‘पंखा कूलर से न गर्मी ई जाला’ जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। रागिनी विश्वकर्मा के इंस्टाग्राम पर भी काफी फॉलोअर्स हैं। अब हनी सिंह ने रागिनी विश्वकर्मा को अपने एल्बम में ब्रेक देकर रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया है।
रागिनी विश्वकर्मा ने एक में बताया था कि सिंगर हनी सिंह की टीम से विनोद वर्मा का उनके सर के पास कॉल आया था। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के लिए कुछ गाने का मौका रागिनी को मिल सकता है। शुरुआत में वो थोड़ा परेशान थी कि कि अभी तक उनको भोजपुरी में गाने के लिए कोई चांस नहीं मिला था तो बॉलीवुड से कैसे ऑफर आ सकता है। उसके 10-15 दिन बाद विनोद वर्मा आए। रागिनी ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले अर्जुन अजनबी ने गाना लिखा और हमने गाना गाया।
रागिनी ने दी भोजपुरी वाले पार्ट को आवाज
दरअसल, हनी सिंह के गाने मेनिएक में भोजपुरी वाले पार्ट को रागिनी विश्वकर्मा ने अपनी धांसू आवाज दी। उनकी आवाज इतनी बोल्ड है कि ईशा गुप्ता के किलर मूव्स काफी बोल्ड और सिजलिंग लग रही है। हालांकि बिहार-यूपी में अभी रागिनी इतनी फेमस नहीं है। उनकी पवन सिंह, अक्षरा से काफी कम पॉपुलैरिटी है, लेकिन अब उन्होंने हनी सिंह संग स्क्रीन शेयर कर पूरे देश में तहलका मचा दिया है।
मेनिएक सॉन्ग ने रचा इतिहास
हनी सिंह का गाना भी सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। रिलीज होने के 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जाने वाला गाना ये बन गया था। नेटिजन्स इसपर रील्स बना रहे हैं। उन्हें रैपर का भोजपूरिया अंदाज पसंद आ रहा है। साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा था, ‘इंटरनेट पर ये गाना सबको खूब एंटरटेन कर रहा है। #Maniac पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो है।’ इसके साथ ही उन्होंने व्यूज और लाइक का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था।
