लिट्टी चोखा और आलू चाट के दीवाने हैं ये हॉलीवुड स्टार्स: Hollywood Food Love
Hollywood Food Love

जानिए इन हॉलीवुड स्टार्स को कौन सा भारतीय खाना पसंद है

विदेश में कई इंडियन फास्ट फूड काफी ज्यादा फेमस है और हॉलीवुड के सितारे उसे बेहद चाव से खाते भी हैं।

Hollywood Food Love: आलू चाट, समोसा और लिट्टी चोखा का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जैसे हम भारतीय इन खानों का नाम सुनकर बेहद उत्साहित हो जाते हैं, वैसे ही हॉलीवुड के सितारों को भी यह खाने काफी ज्यादा पसंद है। विदेश में कई इंडियन फास्ट फूड काफी ज्यादा फेमस है और हॉलीवुड के सितारे उसे बेहद चाव से खाते भी हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ हॉलीवुड सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें भारतीय खाने बेहद पसंद है और उन्होंने जब भी भारत की यात्रा की है, वह इन खानों का लुत्फ जरूर उठाते हैं।

टॉम क्रूज

Hollywood Food Love
Tom Cruise food love

मिशन इंपॉसिबल सुपरस्टार टॉम क्रूज की दुनिया दीवानी है, लेकिन टॉम को हमारा इंडियन फूड चिकन टिक्का मसाला काफी पसंद है। इसके साथ ही उन्हें इंडियन लॉबस्टर भी पसंद है। एक बार जब टॉम इंडिया आए थे, तो उन्होंने यहां के रेस्टोरेंट में बैठकर चिकन टिक्का मसाला का खूब लुत्फ उठाया था। टॉम विदेश में भी अपने घर के पास मौजूद इंडियन रेस्टोरेंट में जाते रहते हैं।

मैडोना को साउथ इंडियन खाना हैं बेहद पसंद

लेडी गागा

hollywood celebrity
Lady Gaga

सभी सेलिब्रिटीज़ में से लेडी गागा अधिक इंडियन फूड की दीवानी है। उन्हें इंडियन कढ़ी बहुत अच्छा लगता है। उन्हें चिकन लबाबदार भी काफी पसंद है। दरअसल, उन्हें यह लत तब लगी थी, जब उन्होंने अपने होटल के कमरे में इंडियन कढ़ी खाया था। इसके बाद गागा अक्सर इंडियन खाने का लुत्फ उठाती रहती है।

मैंडी मूर

Mandy Moor
Mandy Moor

बिहार के फेमस लिट्टी चोखा की दुनिया दीवानी है और उन लोगों में हॉलीवुड स्टार मैंडी मूर का भी नाम शामिल है। मैंडी को बिहार का फेमस लिट्टी चोखा बेहद आकर्षित करता है। इसके साथ ही मैंडी को मसालेदार चाय पीना भी काफी पसंद है।

मैडोना

Madonna
Madonna

मैडोना के गाने भारतीयों को काफी पसंद है। उसी तरह अमेरिकन सिंगर मैडोना को साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है। वह जब एक बार इंडिया आई थी, तो उन्हें पता चला कि अगर आपको अपनी भूख मिटानी है, तो आपको एक बार इडली जरूर खाना चाहिए, जिसके बाद मैडोना ने अपने होटल के कमरे में बैठकर इडली सांभर खाया था। मैडोना को भारतीय खानों की खुशबू बेहद पसंद हैं।

शकीरा को अच्छी लगती हैं रसमलाई

जस्टिन बीबर

Justin Beiber
Justin Beiber

अपने एक इंटरव्यू के दौरान जस्टिन ने खुद बताया था कि जब वो भारत यात्रा पर थे, तब उन्होंने मसाला चिकन खाया था और उन्हें इसका स्वाद काफी ज्यादा पसंद आ गया था, जिसके बाद से वह अक्सर इंडियन रेस्टोरेंट में इसे खाने के लिए जाया करते थे।

शकीरा

Shakira
Shakira

इंटरनेशनल आइकॉन शकीरा इंडियन फूड की दीवानी है। उन्हें चिकन से बने हुए सभी इंडियन व्यंजन पसंद है। शकीरा को चिकन टिक्का और अफगानी चिकन खाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। उन्हें मीठे में रसमलाई और गाजर का हलवा भी पसंद है। हालांकि, अपनी डाइट की वजह से शकीरा इन चीजों का काफी कम ही लुत्फ उठा पाती हैं।

बिल गेट्स

बिल गेट्स कई बार इंडिया आ चुके हैं और उन्होंने यहां पर चिकन से बनी हुई कई डिशेस ट्राई की थी। जिसके बाद उन्हें मसाला चिकन काफी पसंद आ गया था। इसके साथ ही गेट्स को लैम्ब कढ़ी अच्छी लगती है। एक इंटरव्यू के दौरान बिल गेट्स ने खुद बताया था कि इंडिया के मसालों में अलग स्वाद होता है, जो खाने को स्वादिष्ट और खूबसूरत बना देता हैं।

जूलिया रॉबर्ट्स

जूलिया रॉबर्ट्स इंडियन कल्चर की काफी बड़ी फैन है। उन्हें यहां का दाल चावल खाना बेहद पसंद है। वह जब भी इंडिया आती है, तो दिन के समय में दाल चावल ही खाती हैं।

हॉलीवुड स्टार्स इंडिया जब भी आते हैं, वह एक बार भारतीय खानों को जरूर टेस्ट करते हैं। इसके साथ ही वह कई बार विदेश में भी इंडियन रेस्टोरेंट में जाते हुए दिखाई दिए हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...