ये रोमांटिक सीरियल आपने देखें कि नहीं?
आज हम आपको 10 बेहतरीन रोमांटिक पॉपुलर सीरियल्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला था।
Top 10 Romantic Serial: छोटे पर्दे पर ऐसे कई रोमांटिक सीरियल्स प्रसारित हो चुके हैं, जो दर्शकों के दिलों में आज भी राज करते हैं। मनोरंजन की दुनिया अब अपना एक अलग ही विस्तार कर रही है। लेकिन , पुराने पॉपुलर सीरियल्स आज भी लोगों को याद हैं। एक दौर था जब टीवी पर आने वाले धारावाहिकों से दर्शक एक अलग ही आत्मीयता का रिश्ता जोड़ लेते थे। ऐसे में आज हम आपको 10 बेहतरीन रोमांटिक पॉपुलर सीरियल्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला था। और आप भी इन सीरियल्स को देखकर रोमांस करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
दीया और बाती हम

साल 2011 में स्टार प्लस पर एक शो प्रसारित हुआ था, जिसका नाम ‘दीया और बाती हम’ था। इस सीरियल की कहानी बाकी सीरियलों से काफी जुदा थी, क्योंकि इसमें एक संध्या नाम की लड़की की कहानी दिखाई गई थी, जो आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती है, जिसमें संध्या का साथ उसका हलवाई पति सूरज देता हैं। इस सीरियल को स्टोरीलाइन की वजह से काफी पसंद किया गया था। यह शो कई बार मोस्ट रोमांटिक सीरियल का अवॉर्ड भी जीती थी।
दिल मिल गए

स्टार वन पर कई रोमांटिक सीरियल प्रसारित हुई थी, जिनमें से एक ‘दिल मिल गए’ थी। जिसमें 7 डॉक्टरों की कहानी दिखाई थी, जिन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। इस शो में डॉक्टर अरमान और रिद्धिमा की लव केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस सीरियल में दिखाया गया था कि किस तरह से 2 डॉक्टर एक दूसरे से शादी नहीं करते हैं, फिर भी हमेशा साथ रहते हैं।
कितनी मोहब्बत है

करण कुंद्रा और कृतिका कामरा को एकता कपूर के मोस्ट फेमस सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से पहचान मिली थी। यह शो इमेजिन चैनल पर प्रसारित होता था। जिसमें करण कुंद्रा ने अर्जुन पुंज का किरदार निभाया था, जो बहुत घमंडी बिजनेसमैन होता है और आरोही उसके ऑफिस में जॉब करती है। दोनों की लव केमिस्ट्री दर्शकों को काफी सालों तक पसंद आई थी।
मधुबाला

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल मधुबाला की कहानी सुपर हिट हुई थी। ये एक मधुबाला नाम की लड़की की कहानी थी, जो फिल्म सेट पर पैदा हुई थी और जब वह आरके यानि विवियन डीसेना से मिलती है, तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। इस धारावाहिक में फैंस को रोमांस का ओवरडोज देखने को मिला था। इस सीरियल में कई मौकों पर बोल्ड सींस भी दिखाए गए थे, जो आज भी लोगों को काफी पसंद हैं।
बड़े अच्छे लगते हैं

एकता कपूर ने यकीनन कई रोमांटिक सीरियल्स बनाए हैं। जिनमें से एक सोनी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का भी नाम शामिल है। यह कहानी राम कपूर और प्रिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं। लेकिन, एक उम्र के पड़ाव पर आकर शादी करने का फैसला करते हैं। इस सीरियल में ऐसे कई रोमांटिक सीन दिखाए गए थे, जिसे दर्शकों ने पसंद तो किया था। लेकिन, वह सेंसर बोर्ड के लिए मुसीबत भी बन गए थे।
जोधा अकबर

ज़ी टीवी पर एक सीरियल प्रसारित हुआ था, जिसे एकता कपूर ने बनाया था। इस सीरियल का नाम ‘जोधा अकबर’ था। ये सीरियल जोधा और अकबर की प्रेम कहानी के बारे में थी। जोधा एक राजपूत राजकुमारी है, जिसने मुगल बादशाह अकबर से विवाह किया था। इस शो में ध्यान केंद्रित करने का तरीका यह है कि प्यार में उनके राजनीतिक विवाह का आदान-प्रदान कैसे होता है। और फिर वो एक दूसरे से प्यार कैसे कर बैठते हैं। इस सीरियल में कई रोमांटिक सीन दिखाए गए थे, जिस वजह से सीरियल को लेकर काफी विवाद भी खड़ा हुआ था।
ये है मोहब्बतें

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। क्योंकि, इसकी कहानी काफी अलग थी। यह शो इशिता और रमन के जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती हैं। जिसमें इशिता ने अपनी बेटी रुही को प्यार देने के लिए रमन से शादी किया था। सीरियल में दिखाया गया था कि किस तरह से इशिता रुही का ध्यान रखते – रखते उसके पिता रमन से भी प्यार कर बैठती हैं।
कुबूल है

ज़ी टीवी पर मुस्लिम समुदाय पर केंद्रित ‘कुबूल है’ सीरियल प्रसारित हुई थी। इस सीरियल में सुरभि ज्योति ने जोया मलिक का किरदार निभाया था। जबकि असद का किरदार करण सिंह ग्रोवर ने निभाया था। कहानी में ऐसे कई ट्विस्ट एंड टर्न आए थे, जो दर्शकों को ये शो देखने के लिए मजबूर कर देते थे। ये सीरियल अपने रोमांटिक प्लॉट की वजह से काफी चर्चा में आई थी। इस सीरियल के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि खुले विचार की लड़की किस तरह से रूढ़िवादी सोच रखने वाले लड़के के प्यार में पड़ जाती हैं।
इस प्यार को क्या नाम दूं?

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल को ना सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान और इंडोनेशिया में भी काफी पसंद किया गया था। इसकी कहानी खुशी कुमारी गुप्ता और अर्नव सिंह रायजादा के इर्द-गिर्द घूमती हैं। दोनों अलग विचार वाले व्यक्ति रहते हैं, जिन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। सीरियल का हर एक एपिसोड रोमांस से भरपूर था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आप यकीनन इस सीरियल को देखकर रोमांस करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
बेहद

सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘बेहद’ को आज भी लोग याद करते हैं। इसमें जेनिफर विंगेट ने माया का किरदार निभाया था, जिसके डायलॉग्स हर किसी को मुंह जवानी याद है। सीरियल में रोमांस और सस्पेंस भरपूर था। कुशाल टंडन और जेनिफर ने इस सीरियल में जबरदस्त एक्टिंग की थी। शो की कहानी माया नाम की लड़की पर आधारित थी, जिसे अपने ही कर्मचारी से प्यार हो जाता है और वह उसे हासिल करने के लिए हर हद से गुजरने के लिए तैयार रहती है।
इन सभी सीरियल्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह सभी शो काफी समय तक टीवी पर प्रसारित भी हुए थे। इनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि आज भी कई चैनल पर यह सीरियल रिपीट टेलीकास्ट होते हैं, जिन्हें फैंस देखते हैं। आप चाहें तो इन सभी सीरियल्स को यू-ट्यूब और ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं।
