Summary: हिना खान ने बयां किया अपना दर्द, 1 साल से नहीं मिला कोई प्रोजेक्ट
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाना वाली हिना खान अभी परेशान हैं क्योंकि उन्हें काम नहीं मिल रहा। वह कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से लोग उनसे काम करने में हिचक रहे हैं।
Hina Khan Work Struggle: एक एक्ट्रेस का हमेशा से सपना होता है कि वह अपने फैंस के लिए टीवी स्क्रीन पर नजर आती रहे और उसे लगातार काम मिलता रहे। लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे शो से घर-घर पहचान बनाने वाली हिना खान इन दिनों बहुत परेशान हैं, क्योंकि उनके पास ज्यादा काम नहीं है और लोग उन्हें काम के लिए कॉल भी नहीं कर रहे हैं। दरअसल, हिना खान पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी बीमारी से लड़ रही हैं, और इसी वजह से लोग उनसे काम करने में कतराते हैं। इस बात को लेकर हिना खान ने अपना दर्द भी जाहिर किया है।
हिना खान का काम को लेकर छलका दर्द
इस वक्त हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेहद दिल को छू लेने वाला खुलासा किया है कि वह काम करने की पूरी इच्छा रखती हैं, लेकिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद कई लोग उनके साथ काम करने में संकोच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है जो मैं बीमारी के बाद कर रही हूं। मैं फिर से काम करना चाहती हूं। किसी ने मुझसे सीधे तौर पर नहीं कहा कि तुम पूरी तरह ठीक नहीं हुई हो, लेकिन मैं समझ सकती हूं कि लोग इसलिए थोड़ा हिचक रहे हैं।”
काम मांगने पर मजबूर हुईं हिना खान
वहीं, एक्ट्रेस हिना ने आगे कहा, “पिछले एक साल से मुझे किसी ने काम के लिए नहीं बुलाया। मुझे लगता है कि इस परंपरा को तोड़ना होगा। मैं ऑडिशन देने को तैयार हूं और हर मौके के लिए तैयार हूं। प्लीज मुझे कॉल करें।” टीवी पर वापसी को लेकर हिना काफी खुश हैं।
हिना खान का करियर
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना ने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का रोल निभाया है। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ और ‘बिग बॉस 11’ जैसे रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन अगर सही मायने में बात करें तो हिना खान को अपने करियर में सबसे बड़ा बूस्ट रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने से मिला था, जहां उन्होंने अपनी पुरानी इमेज को तोड़ा और शो की विनर शिल्पा शिंदे के साथ जबरदस्त कंपटीशन की।
रॉकी जायसवाल से की शादी
हम आपको बता दें कि हिना खान को पिछले साल यानी 2024 में कैंसर बीमारी का पता चला था। इसके बाद उन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ अपनी बीमारी का सामना किया और समय-समय पर अपने फैंस को भी अपडेट देती रहीं। इसी साल, 2025 में, हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की। उनकी शादी बहुत प्राइवेट तरीके से हुई, लेकिन इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। फिलहाल वह अपने पति के साथ शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं, और इसी वजह से उन्हें उम्मीद है कि आगे जाकर उन्हें बॉलीवुड या पंजाबी इंडस्ट्री में बेहतर मौके मिलेंगे।
