Hina Khan Wedding: टीवी की स्टार एक्ट्रेस हिना खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हिना खान कैंसर से जंग लड़ रही हैं, इसी बीच हिना के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। हिना और रॉकी ने काफी गुपचुप तरीके से शादी की। अब उन्होंने फैंस के लिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। कैंसर की जंग के बीच जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हासिल कर ली है।

दरअसल, आज यानी 4 जून को हिना खान ने रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही हिना खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा- दो अलग जहानों को जोड़कर हमने एक दुनिया बना ली है। हमने अपने सारे गिले-शिकवों को मिटाकर एक ऐसा रिश्ता बना लिया है जो जीवन भर के लिए है। हम एक दूसरे की दुनिया हैं और आज से हम एक दूसरे के हो गए हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है।

हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हिना खान ने अपनी शादी पर मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ओपल ग्रीन साड़ी पहनी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने पिंक कलर का ब्लाउज पेयर किया था। पिंक कलर का दुपट्टा सिर पर ओढ़ वे ट्रेडिशनल ब्राइड बनीं। गोल्डन जूलरी और खुले बालों में हिना खान बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत सी मेहंदी भी लगाई थी। हिना खान ने अपनी साड़ी के पल्लू पर अपना और अपने पति रॉकी का नाम भी कस्टमाइज करवाया था, उनके पति रॉकी जायसवाल के वेडिंग लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा का व्हाइट कुर्ता पहने जिसमें वे खूब जच रहे थे। हिना खान ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें से एक में कपल कोर्ट मैरिज के पेपर साइन करता नजर आ रहा है।

हिना खान के मुश्किल वक्त में रॉकी जायसवाल उनके साथ रहे। रॉकी जैसवाल, जिनका असली नाम जयंत जैसवाल है, एक जाने-माने टेलीविजन निर्माता और कारोबारी हैं। उन्होंने कई टीवी शो में पर्दे के पीछे अपने काम के लिए नाम कमया है। हिना के साथ रिश्ते को लेकर वह सुर्खियों में बने रहे। हिना के साथ उनकी प्रेम कहानी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर शुरू हुई। सीरियल में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ सालों में, उनका रिश्ता और भी मजबूत होता गया है। वह अकसर साथ नजर आते थे।

हिना और रॉकी की तस्वीरों पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान को कई यूजर्स बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हिना को बधाई देते हुए लिखा है ‘मुबारक हो। आप लोगों को जिंदगी भर प्यार और खुशी की शुभकामनाएं। क्या अच्छी खबर है।’ सोफी चौधरी ने लिखा है ‘यह बहुत खूबसूरत है माशाअल्लाह। खुदा आप दोनों को दुनिया की सारी खुशियां दे।’ मलाइका अरोड़ा ने लिखा है ‘बहुत खूबसूरत। मुबारक हो। आप लोग प्यार और खुशी के हकदार हैं।’

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...