जानिए क्या कारण है इस प्राकृतिक घटना के पीछे
5 से 6 किमी तक के इस ‘हाइड एंड सीक’ बीच पर पानी सेकंड्स में गायब हो जाता है।
Hide and Seek Beach: क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा समुद्र तट है जहां पहले समुद्र दिखाई देता है और फिर पलक झपकते ही गायब हो जाता है। यह समुद्र तट ओडिशा के चांदीपुर शहर में है। यह भुवनेश्वर से लगभग 200 किमी दूर है। यह प्राकृतिक घटना रोजाना कम से कम दो बार होती है। 5 से 6 किमी तक के इस ‘हाइड एंड सीक’ बीच पर पानी सेकंड्स में गायब हो जाता है और रेत के टीले दिखाई देने लगते हैं।
लेकिन अन्य सभी चीजों की तरह इस घटना के पीछे भी विज्ञान है। क्षेत्र में उच्च और निम्न ज्वार में बड़े पैमाने पर अंतर के कारण रेत के टीले पानी पर हावी हो जाते हैं।
