Dream Girl gets angry at Oscars 2026
Dream Girl gets angry at Oscars 2026

Overview: ही-मैन" का अपमान बर्दाश्त नहीं

ऑस्कर 2026 के लाइव प्रसारण में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि न दिए जाने पर हेमा मालिनी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे एकेडमी के लिए 'शर्म की बात' बताया और कहा कि धर्मेंद्र को पूरी दुनिया में प्यार मिला, लेकिन अवॉर्ड्स ने हमेशा उन्हें नजरअंदाज किया। फैंस ने भी इसे बॉलीवुड का अपमान बताया है।

Dharmendra Oscar Controversy 2026: 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स में आयोजित 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि न दिए जाने पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कड़ा ऐतराज जताया है। धर्मेंद्र का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था, और फैंस को उम्मीद थी कि ऑस्कर के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में उन्हें याद किया जाएगा। ऑस्कर 2026 के लाइव प्रसारण के दौरान दुनिया भर के दिवंगत सितारों को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन इसमें बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का नाम शामिल नहीं था। हालांकि, एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद विस्तृत सूची में उनका और मनोज कुमार का नाम दर्ज था, लेकिन मुख्य टेलीकास्ट से उन्हें बाहर रखने पर हेमा मालिनी ने इसे ‘शर्मनाक’ बताया है।

दुनिया भर में पहचाने जाते थे धरम जी

Dream Girl gets angry at Oscars 2026
Dream Girl gets angry at Oscars 2026

एक हालिया इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने एकेडमी अवॉर्ड्स के आयोजकों पर निशाना साधते हुए कहाl “यह निश्चित रूप से शर्म की बात है। ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज करना, जो दुनिया के कई हिस्सों में करोड़ों लोगों के लिए बहुत मायने रखता है, उनके (आयोजकों) लिए शर्मनाक है। धरम जी को हर जगह जाना और पहचाना जाता था।”

हमें अवॉर्ड्स की परवाह नहीं”

नाराजगी जाहिर करने के साथ-साथ हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र खुद कभी इन अवॉर्ड्स के पीछे नहीं भागे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र के लिए उनके देश के लोगों का प्यार ही सबसे बड़ा पुरस्कार था। हेमा जी ने याद दिलाया कि धर्मेंद्र को उनके जीवनकाल में भी कई बेहतरीन फिल्मों (जैसे ‘सत्यकाम’, ‘अनुपमा’) के लिए कभी उचित पुरस्कार नहीं मिले, इसलिए उन्हें ऑस्कर से कोई खास उम्मीद नहीं थी।

BAFTA ने दिया था सम्मान, ऑस्कर चूका

फैंस की नाराजगी इस बात पर ज्यादा है कि पिछले महीने हुए BAFTA 2026 (ब्रिटिश एकेडमी अवॉर्ड्स) में धर्मेंद्र को ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में ससम्मान याद किया गया था। ऐसे में ऑस्कर द्वारा उन्हें लाइव टीवी ट्रिब्यूट से बाहर रखना भारतीय प्रशंसकों को काफी खला।

शत्रुघ्न सिन्हा और फैंस का फूटा गुस्सा

हेमा मालिनी के अलावा, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस पर नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर फैंस ने लिखा कि ऑस्कर केवल ‘हॉलीवुड’ का शो बनकर रह गया है और वे भारतीय दिग्गजों का सम्मान करना नहीं जानते। लोगों ने ऑस्कर को ‘बायस्ड’ (पक्षपाती) बताया।

Subscribe GL

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...