सोनू निगम के भक्ति एल्बम ‘हनुमान चालीसा’ को मिले 3 प्रतिष्ठित अवार्ड्स: Hanuman Chalisa Song by Sonu Nigam
Hanuman Chalisa Song by Sonu Nigam

सीएलईएफ म्यूजिक अवार्ड्स 2023 में सोनू निगम को मिले 3 अवार्ड्स

सोनू निगम ने हनुमान चालीसा गाकर अपनी सुरीली आवाज से अपने फैंस का दिल जीता हैI जिसके लिए सोनू निगम को सीएलईएफ म्यूजिक अवार्ड्स 2023 में उनके गीत हनुमान चालीसा के लिए 3 प्रतिष्ठित अवार्ड्स मिले हैंI

Hanuman Chalisa Song by Sonu Nigam: बॉलीवुड में अगर रोमांटिक गानों की बात की जाए तो सबसे पहले नाम सिंगर सोनू निगम का ही आता हैI सोनू निगम अपनी सुरीली आवाज से हर किसकी को अपना दीवाना बना देते हैंI बॉलीवुड में तो उनके कई गानें हिट हुए हैं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है और जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले हैंI इस बार सोनू निगम ने हनुमान चालीसा गाकर अपनी सुरीली आवाज से अपने फैंस का दिल जीता है, जिसके लिए सोनू निगम को सीएलईएफ म्यूजिक अवार्ड्स 2023 में उनके गीत हनुमान चालीसा के लिए 3 प्रतिष्ठित अवार्ड्स मिले हैंI सोनू निगम को ये अवार्ड सर्वश्रेष्ठ भक्ति गीत, सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक और सर्वश्रेष्ठ संगीत वीडियो की श्रेणियों में मिला हैI

अवार्ड मिलने पर सोनू निगम ने भावुक होते हुए कहा कि “ ये बात बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि मैंने अपने करियर की शुरुआत एक स्वतंत्र कलाकार के रूप में किया थाI मैं सीएलईएफ म्यूजिक अवार्ड्स का दिल से धन्यवाद करता हूँ जो आज  स्वतंत्र कलाकारों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैंI मुझे इस बात की बहुत खुशी हो रही है कि मेरे भक्ति एल्बम हनुमान चालीसा को लोगों से काफी पसंद किया और आज इसे तीन पुरस्कार मिले हैंI

सीएलईएफ म्यूजिक अवार्ड्स 2023 के तीसरे संस्करण का आयोजन  Radioandmusic.com और Indiantelevision.com द्वारा किया गयाI इस कार्यक्रम में सिद्धांत भोसले, सुदेश भोसले, सोनू निगम, एल सुब्रमण्यम, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, गौरव चानना, शमीर टंडन, संजय टंडन, रुम्पा बनर्जी, आरएस मणि, सनी सुब्रमण्यम, शेल्डन डी’सिल्वा, शेरिन वर्गीस सहित अन्य कई अन्य लोग भी शामिल थेI

Hanuman Chalisa Song
sonu nigam

70 से अधिक कैटिगरी में सीएलईएफ म्यूजिक अवार्ड्स का उद्देश्य स्वतंत्र संगीतकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान को पहचानने के लिए एक मंच प्रदान करना हैI इस साल, पुरस्कारों में मराठी, तमिल, बांग्ला, भोजपुरी, असमिया, मारवाड़ी, पंजाबी और तमिल सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ रूस, यूक्रेन, अमेरिका और यूके जैसे देशों से अंतर्राष्ट्रीय एंट्रीज भी प्राप्त हुईंI

 Clef Music Awards 2023
Clef Music Awards 2023

सोनू निगम के अलावा हिंदुस्तानी क्लासिकल श्रेणी में निहिरा जोशी देशपांडे को अपने गीत ‘तृष्णा’ के लिए  सर्वश्रेष्ठ कलाकार का अवार्ड मिलाI दीपक जेसवाल को “मेरी आवाज़ मेरी निशानी” के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला, जबकि हर्षित चौहान को “रंग ना” के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिलाI हिंदुस्तानी शास्त्रीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार “आ वसंत रजनी” के लिए मेघदीप बोस और महादेवी वर्मा को दिया गयाI

Khushi Thakur with Mishaal Wanvari at The Clef Music Awards
Khushi Thakur with Mishaal Wanvari at The Clef Music Awards

ग़ज़ल श्रेणी में, संजीवनी भेलांडे ने ‘बुथ को अपना खुदा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार जीता, और सुमीत टप्पू को “रेत का घर” के लिए पुरस्कार मिलाI दीपक जेसवाल ने बेवफा के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार जीता, और योगेश रायरिकर ने हसीन ख्वाब के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार जीताI सारेगामा इंडिया लिमिटेड ने ग़ज़ल श्रेणी में ‘सुकून’ के लिए सर्वश्रेष्ठ एल्बम का पुरस्कार भी जीताI यार दी यारी के लिए चिंटू सिंह वसीर ने पंजाबी में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय गीत/एल्बम का पुरस्कार भी जीताI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...