A man dancing in black and white dress; A man in denim jacket and white t-shirt with sunglasses on face
Govinda Reacts To Viral Videos Of Him Dancing At ‘Small Shows’

Summary: ‘छोटे शो’ और छोटी कार वाले कमेंट्स पर बोले गोविंदा – फैसलों में कभी नहीं आने दिया अहंकार

हाल ही में प्रतापगढ़ के एक स्कूल कार्यक्रम में डांस करते हुए गोविंदा के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें “छोटे शो” करने को लेकर ट्रोल किया। इस पर गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने फैसले अहंकार के आधार पर नहीं लिए।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, जनवरी में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आयोजित एक स्कूल समारोह में उनके डांस के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। इन वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने “छोटे शो” कहकर कमेंट किया था। अब इन कमेंट्स पर गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनके फैसले अहंकार के आधार पर नहीं लिए गए हैं और लोग जिन्हें छोटा कह रहे हैं, वो ईवेंट एक सीएम का था। 

सिद्धार्थ कन्नन के शो में गोविंदा ने साफ शब्दों में कहा कि उनके लिए किसी भी स्टेज का साइज मायने नहीं रखता है। उनका मानना है कि यदि उन्हें अपने फैंस से मिलने का मौका मिलता है, तो वह किसी भी ईवेंट में शामिल होने से हिचकिचाते नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यक्रमों को लोग “छोटा” कह रहे हैं, वह कार्यक्रम एक मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ था। वहीं दूसरा कार्यक्रम एक मेंबर ऑफ पार्लियामेंट से जुड़ा था। उनके मुताबिक सोशल मीडिया पर लोग अक्सर बिना पूरी जानकारी के ही अपनी राय बना लेते हैं और फिर उसी के आधार पर बातें फैलने लगती हैं।

सोशल मीडिया के बारे में गोविंदा ने कहा कि सोशल मीडिया किसी के कंट्रोल में नहीं है। वहां जैसे चाहे शीर्षक बना देते हैं। ऐसे में किसी आर्टिस्ट के लिए हर कमेंट पर रिएक्शन देना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके फैसले कभी भी अहंकार से प्रेरित नहीं रहे। उनका मानना है कि एक आर्टिस्ट का असली रिश्ता दर्शकों से होता है, न कि स्टेज के आकार से।

आगरा में छोटी कार में सफर करने को लेकर हुए कमेंट्स पर भी गोविंदा ने रिएक्शन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से प्रोटोकॉल से जुड़ा एक मामला था। उनके अनुसार वहां केवल वही गाड़ी इस्तेमाल करने की अनुमति होती है, इसलिए अपनी निजी लग्जरी कारों को बाहर ही खड़ा करना पड़ता है। गोविंदा ने कहा कि नियमों के कारण ऐसा करना पड़ता है और इसमें किसी भी तरह की कोई असामान्य बात नहीं है। 

दरअसल, जनवरी में प्रतापगढ़ के दो अलग-अलग स्कूलों के वार्षिक समारोह में गोविंदा शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ छात्रों और अभिभावकों से मुलाकात की, बल्कि स्टेज पर डांस भी किया और गाना भी गाया। दिन के ईवेंट में वह ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में पहुंचे और दर्शकों के उत्साह को देखकर स्टेज पर अपने पॉपुलर गानों पर डांस करने लगे। इसमें यूपी वाला ठुमका लगाओ कि हीरो जैसे नाच कर दिखाओ गाना भी शामिल था। यही नहीं, उन्होंने अपने फ़ेमस डायलॉग भी सुनाए। 

शाम को वह एक अन्य स्कूल के ईवेंट में व्हाइट कलर का सूट पहनकर पहुंचे। यहां भी उन्होंने सबका मनोरंजन किया। शुरुआत में उन्होंने पारंपरिक दीप प्रज्वलन किया और फिर स्टेज पर गाना और डांस कर माहौल बना दिया। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...