आज Children’s Day है और आज का दिन बच्चों के लिए काफी खास दिन होता है। इसके अलावा आज हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती भी है। बाल दिवस नेहरू जी की जयंती पर मनाया जाता है क्योंकि नेहरू जी को बच्चे बहुत पसंद थे।
इस बड़े मौके पर गूगल ने एक स्पेशल डूडल बनाया है जो कि बच्चों को समर्पित किया है। दरअसल, इस साल के बाल दिवस से पहले गूगल ने इस मौके को मनाने के लिए गूगल ने हर साल की तरह इस साल भी Doodle 4 Google कॉम्पटिशन रखा था और इस बार की थीम थी ‘When I grow up, I hope..’। गूगल की इस प्रतियोगिता में बच्चे हिस्सा लेते हैं और उनमें से चुनी हुई एक पेंटिगं को गूगल अपना डूडल बनाता है। इस बार का डूडल गुरुग्राम की दिव्यांशी सिंघल की पेंटिग पर बना है।

सात साल की दिव्यांशी की जिस पेंटिंग पर यह डूडल बना है उसकी थीम वॉकिंग ट्री है। इस पेंटिंग से दिव्यांशी की कल्पनाओं से बने इस डूडल में पहाड़ों के नीचे से गुजरते रास्ते पर कोई पेड़ जूते पहने चल रहा है तो कोई साइकिल पर सवार होकर जा रहा है। आसमान में पंछी उड़ रहे हैं और बेहद खूबसरत नजारा है।
इंटरनेट पर भी आज गूगल के डूडल की खूब तारीफ की जा रही है। इसी के साथ इस डूडल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
