करण जौहर से लेकर अक्षय कुमार तक, यहां जानें बॉलीवुड सितारों के लकी चार्म: Good Luck Charm
Good Luck Charm

Good Luck Charm: चमक धमक से भरी हुई बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले कलाकार हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कोई अपनी लग्जरी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरता है कोई रिलेशनशिप स्टेटस पर और कोई अपने बयानों के चलते चर्चा में आ जाता है। जिस तरह से हर आम व्यक्ति अपनी जिंदगी में किसी अन्य व्यक्ति या चीज को अपने लिए लकी मानता है या कुछ चीजों पर विश्वास करता है ठीक उसी तरह से आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ सितारों के लकी चार्म और विश्वास के बारे में बताते हैं जो उन की सफलता के पीछे की एक बड़ी वजह है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के स्टारडम से भला कौन परिचित नहीं है। आउटसाइडर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले सेक्टर में आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल कर लिया है जिसने उन्हें किंग खान बना दिया है। शाहरुख अपनी जिंदगी में 555 नंबर को बहुत लकी मानते हैं और उनकी गाड़ियों का नंबर भी यही होता है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित आर ब्यूटीफुल एक्ट्रेस है जो इन दिनों विदेश में भारत को रिप्रेजेंट करती हुई नजर आ रही है और भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर रही हैं। एक्ट्रेस गणपति बप्पा में बहुत विश्वास है और वह अपनी किसी भी फिल्म से पहले सिद्धिविनायक के दर्शन करने जाना बिल्कुल नहीं भूलती।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं जो हमेशा ही अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। एक्टर काले धागे को अपने लिए शुभ मानते हैं जो उन्हें उनकी मां ने बनाया था। इसे वो अपने पैर में पहनते हैं।

सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं जो ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान रखते हैं। भाईजान के लकी चार्म के बारे में ऐसा ही कोई व्यक्ति होगा जो नहीं जानता होगा। इसको हमेशा अपने हाथों में फिरोजा पत्थर का बना हुआ ब्रेसलेट पहने देखा जाता है। वह अपनी किसी भी फिल्म में भी इसे अपने हाथों से नहीं निकालते हैं। यह ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम खान ने दिया था जिसे वह अपना लकी चार्म मानते हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन तो सदी के महानायक कहे जाते हैं। उन्होंने अनगिनत फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का प्रदर्शन कर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। बिग बी अपने हाथ में नीलम की अंगूठी पहनते हैं और उनका मानना है कि इसे पहनने के बाद ही उनकी जिंदगी में अच्छी चीजें होना शुरू हुई थी।

करण जौहर

इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर का लकी चार्म कोई चीज नहीं बल्कि एक इंसान है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्ममेकर के लिए लकी है क्योंकि उनकी ज्यादातर फिल्में उन्हीं के साथ हिट हुई है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खिलाड़ी के नाम से पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार बेबो यानी करीना कपूर को अपना लकी 4 में मानते हैं। अपनी फिल्म गब्बर इस बैक के दौरान उन्होंने खुद बताया था कि बेबो मेरी लकी चार्म है, इनमें हर वह बात मौजूद है जो एक बेहतरीन एक्ट्रेस में होनी चाहिए।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...