कुछ अनोखे ऑनलाइन गेम्स  इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में है, क्योंकि कोरोना संक्रमण के चलते हम सभी घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।यदि आप अपने दोस्तों के साथ  टेक्स्ट या वीडियो कॉल के जरिए अधिक संपर्क में रहना चाहते हैं तो लॉकडाउन के दौरान गेमिंग एक अच्छा तरीका हो सकता है। हांलांकि व्हाट्सएप ग्रुप पर PUBG या कॉल ऑफ़ ड्यूटी  जैसे गेम पहले से ही खेले जा रहे है। अन्य सरल और  मजेदार गेम्स भी आपके मनोरंजन का साधन हो सकते हैं और परिवार या फ्रेंड्स के साथ खेले जा सकते हैं।व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप पर ये गेम आपको आपस में  जोड़े रखने में मदद करेंगे और कोरोनोवायरस के कारण आपके आस-पास जो तनावपूर्ण माहौल है उसे विराम दे पाएंगे। 

null
pub-g

तो लॉकडाउन में क्या किया जाए सवाल का जवाब है कि आप भी लॉकडाउन के दौरान व्हाट्सएप पर चैटिंग और वीडियो कॉल करके बोर होने से अच्छा है कुछ चुनिंदा अपनायें।  हम आपके लिए ऐसे ही  कुछ चुनिंदा और खास गेम लेकर आए हैं। आप इन गेम्स को व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खेल सकेंगे। साथ ही इन व्हाट्सएप गेम्स से आपकी बोरियत भी दूर हो जाएगी। तो आइए इन व्हाट्सएप गेम पर डालते हैं एक नजर…

अंताक्षरी 

आज से नहीं अंताक्षरी ,भारत में काशी पुराने समय से खेले जाने वाला लोकप्रिय खेल है जिसे बच्चे हों या बड़े सब खूब खुशी खुशी खेलना चाहते हैं इस बार इसका स्वरूप थोड़ा अलग थोड़ा डिफर है आपको बस ऑनलाइन अंताक्षरी खेलनी है। ऑनलाइन अंताक्षरी खेलने के लिए आपको अपने मोबाइल में उपस्थित वॉइस रिकॉर्ड फीचर का इस्तेमाल करना होगा और परिवार की सभी सदस्य दोस्त और रिश्तेदार मिलकर यह गेम बड़े ही मनोरंजक तरीके से खेल सकते हैं।

null
अंताक्षरी

वंस अपॉन अ टाइम

यह गेम भी कुछ खट्टा और मीठा टच लिए हुए हैं इसमें किसी एक सदस्य को अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर वंस अपॉन अ टाइम टाइप का मैसेज सब को फॉरवर्ड करना है उसके बाद आपके उस व्हाट्सएप ग्रुप में सभी शामिल लोग इस सेंटेंस को आगे अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ पूरा करेंगे जिसे पढ़ना सबको अनोखा अनुभव देगा। लेकिन इस वाक्य के आगे स्टोरी जोड़ने के लिए टाइम लिमिट 15 सेकंड होगी।यदि यह ग्रुप आप के फ्रेंड्स का ग्रुप है तो यह गेम और भी एंटरटेनिंग हो जाता है। खास तौर पर जब आपके दोस्तों को आपका सीक्रेट मालूम हो।

null
वंस अपॉन अ टाइम

गेस द वर्ड

एक अनोखा गेम है यह आपने पहले वर्ड बिल्डिंग तो खेला ही होगा। उसी का ऑनलाइन रूप हैै ये।इसमें आपको व्हाट्सएप ग्रुप में एक हििंट देते हुए कोई वर्ड लिखना है। उसके बाद बाकी मेंबर उस वर्ड को गेस करेंगे। जो पहले जवाब देगा वह विनर होगा। 

null
गेस द वर्ड

20 सवाल

यह 90 के दशक का सबसे लोकप्रिय गेम है। इसमें आपको अपने ग्रुप मेंबर्स से 20 सवाल पूछने होंगे, जो भी ग्रुप मेंबर इन सवालों का सही जवाब देगा, वह विजेता होगा। 

null
20 सवाल

किस किल मैरी

दोस्तों के साथ खेलने के लिए यह एक बहुत ही दिलचस्प खेल है। इस खेल में, ग्रुप के मेंबर्स से आप पूछेंगे कि वह किसे मारना या किस करना या फिर शादी करना  चाहता है । उसके लिए आप  विकल्प देे़ंगे।विकल्प कुछ भी हो सकते हैं जैसे कि क्रिकेट खिलाड़ी, मशहूर हस्तियां या समूह के सदस्य।

null
किस किल मैरी

यह भी पढ़ें-

  1. दूर रहकर भी संपर्क में रहें

  2. दूर करें तकरार -हो सिर्फ प्यार ही प्यार

  3. वर्क फ्रॉम होम के दौरान ऐसे रखें अपने इम्‍यून सिस्‍टम का ख्‍याल

  4. कैलोरी इनटेक पर कंट्रोल करने के टिप्स

  5. क्या आपका मोबाइल आपके गर्दन के दर्द का कारण