फुकरे 3 को 28 सितंबर को रिलीज़ किया गया
फुकरे फ्रेंचाइजी की इस पार्ट में भी चूचा का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा पूरे फिल्म में छाए हुए हैं।
‘भोली पंजाबन’, ‘पंडित जी’, ‘हनी चूचा’ जैसे किरदारों का नाम सुनते ही दर्शकों के जेहन में ‘फुकरे’ (Fukrey) फिल्म आ जाती है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त फुकरे ३ (Fukrey 3) २८ सितंबर, 2023 को रिलीज हो गई है। फिल्म में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह ने धमाल मचा दिया है। फुकरे फ्रेंचाइजी की इस पार्ट में भी चूचा का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा पूरे फिल्म में छाए हुए हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स और कॉमेडी टाइमिंग से फैंस को हंसाने में कामयाबी हासिल की है। हनी के किरदार में पुलकित सम्राट हमेशा की तरह फिट हैं। वो इस गैंग का बहुत खास हिस्सा हैं और ये बात इस बार भी साबित होती है। पंडित जी के किरदार के साथ पंकज त्रिपाठी ने पूरा इंसाफ किया है।
हालांकि, अगर आप फिल्म ऋचा चड्ढा के कारण देखने गए हैं, तो आपको थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। क्योंकि, भोली पंजाबन यानी ऋचा को इस फिल्म में काफी कम स्पेस मिला है। फिल्म में अली फजल ने कैमियो किया है, जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। ओवर ऑल सभी ने अपने किरदार में जान डालने की पूरी कोशिश की है। फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है। लेकिन, सेकंड हॉफ उतना ही कमजोर है। इसलिए राइटर्स को सेकंड हॉफ में कुछ मसाला और कैंची डायलॉग्स जोड़ना चाहिए था, ताकि दर्शक बोर ना हो।
फिल्म को IMDP ने 10 में से 7.4 स्टार रेटिंग दी है। Koimoi ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है, वहीं NDTV ने केवल 1.5 स्टार रेटिंग ही दी है। Bollywood Hungama ने वेलपैकेज्ड एंटरटेनर बताते हुए ४ स्टार दिए हैं।
बता दें, दर्शकों ने ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ को काफी पसंद किया था, जिस वजह से ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। वहीं, एक बार फिर ‘फुकरे 3’ के आइकॉनिक कैरेक्टर्स सिल्वर स्क्रीन्स पर जोरदार वापसी की है।
FUKREY 3 Bollywood Movie
| निर्देशक | मृगदीप लांबा |
|---|---|
| निर्माता | रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर |
| अभिनेता | पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी |
| संगीतकार | राम सम्पत |
| स्टूडियो | एक्सेल एंटरटेनमेंट |
| प्रदर्शन तिथि(याँ) | 28 सितंबर 2023 |
| बजट | 50 crore |
| भाषा | हिन्दी |
FUKREY 3 Latest Video
FUKREY-3 News
‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ में पहले दिन कौन रहा हिट: Fukrey 3 vs The Vaccine War
Fukrey 3 vs The Vaccine War: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फुकरे बहुत प्रसिद्ध है। इस फिल्म के अब तक दो हिस्से आ चुके थे, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। इसके बाद से इसकी तीसरी…
फुकरे 3 में तगड़ा है एंटरटेनमेंट का डोज, ‘चूचा’ बना फिल्म की जान: Fukrey 3 Movie Review
Fukrey 3 Movie Review: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों में से एक फुकरे के नए सीक्वल का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज ये फिल्म दो अन्य बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गई है। पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, पुलकित…
फुकरे 3 की रिलीज डेट फिर बदली, अब 28 सितंबर को होगी रिलीज: Fukrey 3 Release Date
Fukrey 3 Release Date: ऋचा चड्ढा, पुकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ‘फुकरे 3’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। पहले यह फिल्म शाहुरख की जवान के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट…
2023 में इन बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल को देखने के लिए हो जाइए तैयार: 2023 Movies Sequel
2023 Movies Sequel: बॉलीवुड में भी अब फिल्मों का चलन बढता ही जा रहा है। कई बडी फिल्मों के हिट होने के बाद मेकर्स इसके सीक्वल को बनाने का निश्चय करते हैं। दर्शकों को भी अपनी पसंदीदा फिल्मों के सीक्वल और स्टार को देखने…
फुकरे 3 अन्य विवरण
| लिखित | विपुल विग |
| कहानी | विपुल विग |
| छायांकन | अमलेंदु चौधरी |
| संपादित | अनुराग पांडे |
| वितरित | एक्सेल एंटरटेनमेंट |
| देश | भारत |
फुकरे 3 स्टार कास्ट
- Pulkit Samrat as Honey
- Richa Chadha as bholi punjaban
- Pankaj Tripathi as Pandit ji
- Varun Sharma as choocha
- Manjot Singh as Laali
फुकरे 3 वीडियो
फुकरे 3 तस्वीरें















FAQ | फुकरे 3
फिल्म को किसने प्रोड्यूस किया हैं?
फिल्म में किन सितारों ने काम किया?
फिल्म के फेमस किरदारों का नाम क्या है?
फुकरे में क्या होता है?
फुकरे को कहां फिल्माया गया था?
फुकरे रिटर्न्स में खलनायक कौन है?






