“प्रैक्टिस मेकस ए मैन परफेक्ट” यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इस कहावत को सच कर दिखाया है। रियलिटी शोस, एक ऐसा प्लेटफार्म जहां से कई लोगों को अपना नाम मिलता है लेकिन कई लोग यहां से निराश होकर जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि रियलिटी शो असली टैलेंट को नहीं पर रख पाता लेकिन समय का पहिया घूमता है और असली टैलेंट हमेशा जीता है। आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको कुछ ऐसी ही कहानी बताने जा रहे हैं। इंस्टा उसने रियलिटी शो तो नहीं जीते लेकिन आज उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम कमाया है। तो चलिए जानते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में:
अरिजीत सिंह
View this post on Instagram
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज का आज हर कोई दीवाना है। आज अरिजीत सिंह की आवाज लाखों लोगों के दिलों की धड़कन है। आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने फेम गुरुकुल नाम के एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। लेकिन अरिजीत ने इस शो के टॉप में भी अपना नाम हासिल नहीं कर पाया था। लेकिन समय बदला और अभिजीत के टैलेंट की कदर हुई जिसकी वजह से ही आज वह हमारे सामने एक बेहतरीन प्लेबैक सिंगर के रूप में उभरे हैं। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं।
पुनीत पाठक
View this post on Instagram
बॉलीवुड के मशहूर डांसर पुनीत पाठक आज बॉलीवुड का जाना माना सितारा है। आपको बता दें कि पुनीत पाठक ने रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में हिस्सा लिया था। लेकिन उन्होंने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई। हालांकि इस प्लेटफार्म से उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली जिसकी वजह से ही आज वह डांस प्लस जैसे रियलिटी शो को जज कर रहे हैं।
नेहा कक्कड़
View this post on Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नेहा कक्कड़ को आज कौन नहीं जानता। रियल लाइफ से लेकर सोशल मीडिया तक नेहा कक्कड़ की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आज नेहा कक्कड़ बॉलीवुड का एक चमकता सितारा है लेकिन एक वक्त था जब यह सितारा माता के भजन गाया करता था। आपको बता दें कि जब नेहा कक्कड़ छोटी थी तब वे मंदिरों में भजन गाया करती थी। लेकिन आज उन्होंने अपनी एक अलग पहचान कायम की है। गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शो इंडियन आइडल में ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया था। ताज्जुब की बात तो यह है कि जिस प्लेटफार्म ने उन्हें बाहर गया था आज वह उसी शो को जज कर रही है।
आयुष्मान खुराना
View this post on Instagram
इस नाम को तो आपने हजारों लोगों के मुंह से सुना होगा और यह नाम लाखों लोगों के दिल पर छाया हुआ रहता है। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना की। जिन्होंने आज बॉलीवुड को कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं लेकिन इससे पहले आयुष्मान ने एमटीवी रोडीज के सीजन 2 में भाग लिया था। साथ ही आयुष्मान ने एमटीवी रोडीज सीजन 2 का खिताब भी हासिल किया था। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि अभिनेता आयुष्मान ने चैनल वी में पॉप स्टार कास्ट शो में भी हिस्सा लिया था लेकिन इस शो में वह कामयाब नहीं हो पाए।
दर्शन रावल
View this post on Instagram
आज जिनकी आवाज लाखों दिलों की धड़कन है एक दौर था जब वे अपनी आवाज के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर सिंगर दर्शन रावल की जिन्हें आज पूरी दुनिया जानती है। आपको बता दें कि दर्शन रावल ने दिया लिटी शो इंडियाज रॉ स्टार में पार्टिसिपेट किया था। हालांकि दर्शन इस शो के फाइनलिस्ट थे लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए। जिसके चलते आज की तारीख में वह टॉप सिंगर्स की लिस्ट में आते हैं और लाखों लड़कियों के क्रश भी हैं।
धर्मेश येलांडे
View this post on Instagram
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर धर्मेश येलांडे को आज पूरी दुनिया जानती है लेकिन एक दौर ऐसा था जब उन्हें कोई नहीं जानता था। आपको बता दें कि धर्मेश ने डांस इंडिया डांस के सीजन 2 में हिस्सा लिया था। हालांकि इस शो में ट्रॉफी तो आपने नाम नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने लाखों लोगों का प्यार हासिल किया। जिसके चलते आज वह बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती है और लाखों लोगों की इंस्पिरेशन भी है। इसके साथ ही उन्होंने एबीसीडी फिल्म के सीक्वल में अभिनय किया है।
यह भी पढ़े।
Celebrity Gossip: शिल्पा शेट्टी के ऊपर टूटा मुसीबतों का पहाड़, अब शर्लिन चोपड़ा ने बढ़ाई परेशानी
बॉलीवुड संबधित हमारे लेख आपको कैसे लगे ? आप हमें अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com