किसी इंसान को अच्छे जानने के लिए जिससे आप प्यार करते है उसके साथ शादी के पहले साथ रहने को कहते है लिव-इन रिलेशनशिप। लिव-इन को अभी भी भारत के कई जगहों में सपोर्ट नहीं किया जाता लोगों को मानना है कि, लिव-इन रिलेशन हमारी भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस रिलेशनशिप का चलन बहुत समय से चलता आ रहा है। वहीं अगर लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हमारे फेवरेट स्टार्स की बात की जाए तो यह लिस्ट काफी बड़ी है। बॉलीवुड में लिव-इन बहुत ही कॉमन बात हो गई है।
वहीं आपको बता दें कि, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी अब लिव-इन रिलेशनशिप की राह पर निकल पड़ी है। खबरों की माने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहना शुरू करेंगी। हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है कि, उनका बॉयफ्रेंड कौन है लेकिन एक्ट्रेस का नाम लगातार साउथ के पॉपुलर बिजनेसमैन के साथ जुड़ रहा है। उनके साथ रहने के लिए एक्ट्रेस मुंबई में एक घर की तलाश में थीं। जिसके चलते अब अभिनेत्री की तलाश अब पूरी हो चुकी है और दोनों जल्द ही साथ शिफ्ट होने जा रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस से पहले भी कई सेलेब्स लिव-इन का सहारा ले चुके हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है:
अक्षय-ट्विंकल
View this post on Instagram
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का। आपको बता दें कि, दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और इससे पहले दोनों एक साथ लिव-इन रिलेशन में रहे थे। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने लिव-इन के पीछे का राज बताते हुए कहा था कि, उनकी सास यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के कहने पर उन्होंने ऐसा किया था। डिंपल ने उनसे कहा था कि अगर एक साल तक साथ रहने पर सब कुछ ठीक रहेगा तो ही दोनों शादी कर सकेंगे। आपको बता दें कि अक्षय और ट्विंकल की नजदीकियां फिल्मफेयर मैगजीन के एक फोटोशूट के दौरान बढ़ी थीं। हालांकि उस समय अक्षय शिल्पा के साथ रिलेशन में थे, लेकिन ट्विंकल के आते ही उन्होंने शिल्पा से दूरियां बना ली थी।
कुणाल-सोहा
View this post on Instagram
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कुणाल खेमू और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान की साल 2015 में शादी हुई थी। साथ ही कुणाल-सोहा भी शादी से पहले कुछ महीनों तक लिव-इन रिलेशन में रहे हैं। सोहा का कहना है कि, लिव-इन रिलेशन में भी उनकी शादी जैसी ही कमिटमेंट थी। अगर आप किसी पर भरोसा करते हैं तो किसी पेपर में साइन करना जरूरी नहीं होता। साथ ही कुणाल और सोहा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, हम लिव-इन रिलेशन को बढ़ावा नहीं देते हैं, लेकिन हमारे लिए इसने बहुत बेहतरीन काम किया।
सैफ-करीना
View this post on Instagram
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और मशहूर जोड़ी है सैफीना की। सैफ और करीना दोनों ने आज इस इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। वहीं आपको बता दें कि, दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी और शादी के पहले सैफ-करीना एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रहा करते थे। गौरतलब है कि, दोनों की नजदीकियां बॉलीवुड फिल्म “टशन” के दौरान बढ़ने लगी थीं। इस दौरान सैफ ने करीना के नाम का टैटू तक गुदवा लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने कहा कि, मैंने लिव-इन रिलेशन खुद ट्राई किया है, अब मैं पर्सनली इसे मॉडर्न इंडिया के लिए बढ़ावा दे सकती हूं। मैं एक मॉडर्न महिला हूं और मुझे खुशी है कि जिस पर मैं भरोसा की हूं उसके साथ रह सकी।
विराट-अनुष्का
View this post on Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अब एक्टिंग के बाद अपने पैर प्रोड्यूसर के तौर पर जमा रही है। वहीं अनुष्का-विराट की जोड़ी भी बहुत लोकप्रिय है और दोनों की लव स्टोरी भी जग जाहिर है। वहीं आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी शादी से पहले लिव इन में रह चुके है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी और शादी से पहले ही दोनों साथ रहते थे। हालांकि शादी से पहले दोनों का एक बार ब्रेकअप भी हो चुका था लेकिन उनकी तकदीर में साथ रहना ही लिखा है।
आमिर-किरण
View this post on Instagram
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी अपनी पत्नी किरण राव के साथ शादी शादी से पहले लिव-इन रिलेशन में रह चुके हैं। आपको बता दें कि, किरण राव ने बॉलीवुड फिल्म “लगान” में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था और इसी दौरान आमिर-किरण की नजदीकियां बढ़ी। साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने बताया था कि, किरण का मुझ पर बेहद पॉजिटिव असर हुआ था। मैंने उसे अपने साथ आकर रहने के लिए कहा था जिसके बाद में उसके लिए संजीदा हो गया। शायद साथ रहे बिना ऐसा होना संभव नहीं था। बता दें कि कपल डेढ़ सालों तक लिव-इन में रहे हैं। वहीं यह कपल अब तलाक ले रहा है 15 साल के इस रिलेशन को अब दोनों यही पर समाप्त कर रहे है।
अपने मिक्सर ग्राइंडर को क्लीन करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
