Mandy Rose
Mandy Rose

Summary: पूर्व WWE सुपरस्टार मैंडी रोज़ ने किया खुलासा

पूर्व WWE रेसलर मैंडी रोज़ ने WWE करियर के दौरान अपने 'सेक्सी' दिखने को लेकर झेली गई मुश्किलों का किया खुलासा। बताया कैसे उन्हें बार-बार अपनी अपील को कम करने की सलाह दी गई।

Mandy Rose Struggle: क्या कभी आपने सोचा है कि सेक्सी दिखना भी मुसीबत बन सकता है? मैंडी रोज़, पूर्व WWE सुपरस्टार… 413 दिनों तक रही NXT विमेंस चैंपियन। लेकिन WWE में आने के बाद उन्हें कहा गया — तुम बहुत सेक्सी हो… इसे थोड़ा कम करो। उन्होंने कोशिश की… बाल पीछे बांधे, लुक बदला…पर फिर भी कहा गया – ‘तुम अट्रैक्टिव बनने की कोशिश कर रही हो! पूर्व WWE सुपरस्टार मैंडी रोज़ 413 दिनों तक NXT महिला चैंपियन रही हैं। हाल ही में अपने चैनल “मैंडी सैक्स” पर रोज ने नवंबर 2017 में WWE मेन रोस्टर में बुलाए जाने के अपने अनुभव को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें कहा गया था कि वह बहुत सेक्सी हैं और उन्हें इसे थोड़ा कम करने की जरूरत है। 

मैंडी रोज़ ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एलायना ब्लैक के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान पुराने समय को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें WWE मेन रोस्टर में शामिल होने के कुछ समय बाद ही कहा गया था कि वह “बहुत सेक्सी” हैं। उन्हें अपना अट्रैक्शन कम करने को कहा गया था। रोज़ नवंबर 2017 में मेन रोस्टर में शामिल हुईं। बकौल इस इंटरव्यू के, “जब मैं पहली बार मेन रोस्टर में आई तो मैं गोल्डन देवी और टफ इनफ से सेक्सी थी और मुझे कहा गया कि इसे थोड़ा कम करो, ‘तुम बहुत सेक्सी हो।’ इसलिए अब मैं कह रही हूं, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मैं सेक्सी बनने की कोशिश भी नहीं कर रही हूं,’ मैं बस हूं, मैं कोशिश नहीं कर रही थी। लेकिन फिर आपको क्या लगता है कि क्या हुआ होगा, जब उन्होंने मुझे इसे थोड़ा कम करने या बहुत सेक्सी कहा?” 

WWE से मिली गाइड के जवाब में रोज़ ने अपने बालों को पीछे बांधना शुरू कर दिया था, लेकिन इससे WWE को यह आभास हुआ कि वह अट्रैक्टिव बनने की कोशिश कर रही थी। उस समय के WWE चेयरमैन विंस मैकमोहन का जिक्र करते हुए रोज़ ने कहा कि यह उस समय के ‘बड़े आदमी’ की ओर से आ रहा था। उन्हें उनकी बात सुनने की जरूरत महसूस हुई। रोज़ को लगा कि 2021 में ‘NXT’ में वापस जाना उनकी प्रसनालिटी के साथ उन्हें अधिक आजादी देने और उन्हें एम्मालिना जैसे जबरन सेक्स अपील वाले कैरेक्टर बनने से बचाने के लिए अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद था।

मैंडी रोज़ ने आगे कहा कि “मैं सेक्सी बनना चाहती हूं, लेकिन मैं सेक्सी दिखना नहीं चाहती, मैं बस खुद बनना चाहती हूं, और फिर मुझे लगता है कि यह मेरे NXT दिन थे जब मुझे आखिरकार लगा, ‘यह मैं हूं’।” मैं ठोड़ी सांवली हो गई, मैं थोड़ी एजी हो गई, लेकिन मैं यही हूं। हां, मैं कभी-कभी एक ब्लान्ड बम जैसी दिखती हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैं खुद को शांत रखने में सक्षम थी… मुझे लगता है कि जब आपको उस तरह से भी कॉन्फिडेंस दिया जाता है, जब आपको थोड़ा सा ऊंचा स्थान दिया जाता है, तो यह आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में बहुत मदद करता है।”

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...