Filmfare Awards 2023: बीती रात मुंबई में फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें इंडस्ट्री के सितारे रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई दिए। रात तक चले इस अवॉर्ड फंक्शन में इंडस्ट्री में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सितारों और प्रोजेक्ट्स को सम्मानित किया गया।
इस बार 19 श्रेणियों में नॉमिनेशन रखा गया था और अपने टैलेंट के दम पर कैसे तारों ने फिल्म फेयर अवार्ड की ट्रॉफी अपने नाम की है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इस इवेंट की पहली रात को होस्ट किया।
आलिया बनी बेस्ट एक्ट्रेस तो राजुकुमार एक्टर
इस बार अवॉर्ड फंक्शन की शुरुआत से ही आलिया भट्ट के फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी छाई हुई थी क्योंकि इससे 16 श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था। बेस्ट फिल्म का अवार्ड गंगूबाई काठियावाड़ी और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड आलिया भट्ट को मिला है। बेस्ट क्रिटिक फिल्म बधाई दो बनी है

बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड संजय लीला भंसाली को दिया गया है। अनिल कपूर जुग जुग जियो में अपने काम के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। क्रिटिक्स एक्टर का अवार्ड संजय मिश्रा और एक्ट्रेस का अवार्ड भूमि पेडणेकर ने हासिल किया है। ये सम्मान तब्बू को भी उनकी फिल्म भूल भुलैया के लिए मिला है।

बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्शिनी वशिष्ठ को गंगुबाई काठियावाड़ी के लिए मिला। अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी को बधाई दो के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड दिया गया। अक्षत और सुमन अधिकारी को फिल्म बधाई दो के लिए बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला है। अंकुश को फिल्म झुंड के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड दिया गया। वहीं एंड्रिया केविसूचा को फिल्म अनेक के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड मिला है।
राजकुमार राव बेस्ट एक्टर बने हैं। कविता सेठ बेस्ट प्लेबैक फीमेल सिंगर का खिताब अपने नाम करती नजर आई, ये गाने रंगदारी के लिए उन्हें मिला है। बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड डीएनईजी और रीडेफाइन को फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए मिला। बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड निनाद खनोलकर को एन एक्शन हीरो के लिए दिया गया।

वहीं अरिजीत सिंह को केसरिया के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट स्क्रीन प्ले फिल्म बधाई दो के लिए अक्षत, सुमन और हर्षवर्धन को दिया गया। सिनेमटोग्राफी लिए गंगुबाई काठियावाड़ी से सुदीप चटर्जी को चुना गया। बेस्ट म्यूजिक एल्बम प्रीतम का फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए रहा।
इस अंदाज में नजर आए सितारे
फिल्म फेयर में जहां एक और अवार्ड की बौछार हो रही थी वही सितारे अपने धांसू लुक से फैंस का दिल ही जीत रहे थे। शो के होस्ट सलमान खान जहां फुल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए तो जान्हवी कपूर ने पर्पल गाउन से सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया।

आलिया भट्ट यहां पर ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आई और इसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी। टाइगर श्रॉफ इवेंट में पिंक सूट में पहुंचे और सभी का दिल जीत लिया। विक्की कौशल ने तो जैसे पूरी महफिल जीत की ओर ब्लैक कलर के एंब्रॉयडरी ब्लेजर और पैंट में को बहुत ही डैशिंग नजर आए।

अनिल कपूर भी सितारों से भरी इस महफिल में ऑफ व्हाइट रंग के सूट में पहुंचे और अलग अलग पोज देते दिखाई दिए। पूजा हेगड़े ने अपने डीप नेक शिमरी गाउन में जमकर कहर ढाया। सभी सितारे सजे धजे अंदाज में रेड कार्पेट पर नजर आए।
