Raftaar and Manraj Wedding
Raftaar and Manraj Wedding

Overview: पर रफ्तार और मनराज ने लिए सात फेरे, साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी

Rapper Raftaar And Manraj Wedding Photos: फेमस रैपर और सिंगर रफ्तार ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। 31 जनवरी के दिन रैपर ने अपनी गर्लफ्रेंड फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ शादी कर ली है। दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि ये रफ्तार की दूसरी शादी है। वेडिंग फोटोज सामने आने के बाद से ही रफ्तार से फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। हालांकि, अब तक रफ्तार या मनराज की ओर से शादी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। उनके फैंस और दोस्तों ने उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखें, रफ्तार की शादी की फोटोज...

Raftaar and Manraj Wedding: फेमस रैपर और सिंगर रफ्तार ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। 31 जनवरी के दिन रैपर ने अपनी गर्लफ्रेंड फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ शादी कर ली है। दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि ये रफ्तार की दूसरी शादी है। वेडिंग फोटोज सामने आने के बाद से ही रफ्तार से फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। हालांकि, अब तक रफ्तार या मनराज की ओर से शादी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। उनके फैंस और दोस्तों ने उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखें, रफ्तार की शादी की फोटोज…

साउथ इंडियन दूल्हा बने रफ्तार

शादी की फोटोज में रफ्तार और मनराज व्हाइट और गोल्डन कलर के साउथ इंडियन ब्राइड और ग्रूम आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों ने दक्षिण भारतीय तरीके से शादी की है। इससे पहले रफ्तार और मनराज के प्री वेडिंग फंक्शन्स की भी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। 

हल्दी फंक्शन में की मस्ती

इससे पहले मनराज की हल्दी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन तस्वीरों में मनराज पीले आउटफिट में मेहंदी लगाए डांस करती नजर आई थीं। इसके अलावा रफ्तार की शादी का इंविटेशन कार्ड भी काफी वायरल हो रहा है। कार्ड पर दुल्हा और दुल्हन का नाम लिखा हुआ। कार्ड बहुत ही सिंपल और सोबर था। 

परिवार की मौजूदगी में हुई शादी

तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि रफ्तार और मनराज की शादी उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई है। बता दें कि रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है। शादी की तस्वीरों में कपल पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहा है। वहीं, एक फोटो में रफ्तार अपनी पत्नी को मंगलसूत्र पहनाते नजर आए। 

दोनों ने साथ में लगाए ठुमके

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने रफ्तार की शादी की वीडियोज शेयर की हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में रफ्तार और मनराज साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उनकी शादी के ही एक फंक्शन का है। दरअसल, यह वीडियो कपल के संगीत समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों कुड़ी मेरे सपने में मिलती है सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। 

कोमल से हो चुका है तलाक

ये रफ्तार की दूसरी शादी है। इससे पहले रफ्तार ने अपनी प्रेमिका कोमल से शादी की थी। हालांकि, शादी के 6 साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास पैदा हो गई और साल 2020 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। जून 2022 में इनका तलाक हुआ। कोमल से रफ्तार की शादी साल 2016 में हुई थी। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...