Disha Patani Workout: दिशा पटानी अपनी बोल्ड फैशन सेंस को लेकर और अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं। वह अपने वर्क आउट रूटीन को लेकर काफी सख्त हैं और काफी दृढ़ता से इस रूटीन का पालन करती हैं। इंडस्ट्री में अगर किसी अभिनेता या अभिनेत्रियों को फिटनेस और वर्क आउट से इतना प्यार है जो कभी अपने रूटीन को मिस नहीं करते तो उनमें से एक है दिशा पटानी। दिशा कहती हैं की सुबह वह वर्क आउट करती हैं और उनके रूटीन में कार्डियो शामिल है और डांसिंग, किक बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, वेट ट्रेनिंग आदि को शाम में करती हैं। उनकी कुछ फिटनेस टिप्स निम्न हैं
शरीर के भागों पर फोकस
आपको अपने वर्क आउट में शरीर के अलग अलग हिस्सों को टारगेट करना चाहिए ताकि उन मसल्स को भी पूरा लाभ मिल सके।
कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रैनिंग
आपको कार्डियो के साथ साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करनी चाहिए। यह आपके कार्डियो करने की क्षमता को और बढ़ा सकता है। साथ ही यह आपको और ज्यादा मजबूती और स्ट्रेंथ प्रदान करने में भी सहायक है।
हैवी वेट उठाना है मददगार
अगर आपको मसल मास बढ़ाना है तो आपके लिए हैवी वेट लिफ्टिंग बढ़िया रहने वाली है। इससे मसल्स की क्षमता भी बढ़ती है।
वॉर्म अप करना भी है जरूरी
आपको एक्सरसाइज शुरू करने से पहले खुद को वॉर्म अप भी करना चाहिए। इससे आपका हार्ट रेट और शरीर का तापमान बढ़ता है।
फोटोज जरूर लेते रहें
आपको बीच बीच में अपने पूरे शरीर की फोटो भी लेते रहना चाहिए ताकि आपको यह पता लग सके की आप कहां से कहां तक आ गए हैं और आपको आगे किस फिटनेस लक्ष्य को प्राप्त करना है। इस से आप अपनी तरक्की को नोट कर सकते हैं।
