राहुल वैद्य और दिशा परमार ने किया नन्ही परी का स्वागत, शेयर की क्यूट सोशल मीडिया पोस्ट: Disha Parmar Baby News
Disha Parmar Baby News

Disha Parmar Pregnancy: एक्ट्रेस और सिंगर राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। कपल जल्दी नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाला है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी थी। इसके बाद से कई मौकों पर दिशा को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा चुका है।

टेलीविजन के जरिए दिशा ने फैंस के दिल में एक गहरी जगह बनाई है और नन्हे मेहमान के स्वागत का जितना इंतजार उन्हें है, उतना ही फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस को अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि इस मौके पर उन्होंने तस्वीरें शेयर की है।

फैंस को दी गुड न्यूज

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। दोनों ने अपने हाथों में एक स्लेट ली हुई थी जिसपर मम्मी और डैडी लिखा हुआ था। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद उन्हें बधाईयां मिलने का दौर शुरू हो गया था।

वायरल हुआ था डांस वीडियो

प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद कपल का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें कपल ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने हुए थे। इस वीडियो में कपल प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद एक दूसरे के साथ डांस एंजॉय कर रहे थे। इस दौरान दिशा का बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा था। वहीं एक्ट्रेस के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ़ नजर आ रहा है।

डिनर डेट

दिशा को राहुल के साथ बाहर डिनर डेट पर जाते हुए भी देखा गया था। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। इस खूबसूरत सी ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वो बहुत खूबसूरत लग रही थी।

वेकेशन मोड

दिशा और राहुल क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वेकेशन पर भी गए थे। यहां से कपल की कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थी। गोवा में एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए दिशा को ब्लू शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था।

मोनोकॉनी में आई नजर

हाल ही में दिशा परमार को खूबसूरत सी रेड मोनोकॉनी में पूल साइड एंजॉय करते हुए देखा गया। स्विमिंग पूल के पास बैठकर को रिलैक्स करती हुई दिखाई दी। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया। इन सब के बीच कपल जल्द ही अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाला है।