राहुल वैद्य और दिशा परमार ने किया नन्ही परी का स्वागत, शेयर की क्यूट सोशल मीडिया पोस्ट: Disha Parmar Baby News
Disha Parmar Baby News

Disha Parmar Baby News: टेलीविजन की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य ने अपने घर में एक नन्ही परी का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले इस कपल ने फैंस के साथ इस खुशी को बड़ी उत्सुकता से शेयर किया है।

घर में आई नन्ही परी

राहुल और दिशा ने बड़ी ही खुशी के साथ फैंस को इस बारे में जानकारी दी है कि उनके घर पर नन्ही परी का आगमन हुआ है। दोनों के घर पर बेटी आने की खबर सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। फैंस के अलावा कई सारे सलेब्स भी कपल को बधाइयां देते और बच्ची को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं।

क्यूट सोशल मीडिया पोस्ट

सोशल मीडिया पर कपल ने एक क्यूट सा फोटो शेयर किया है जिसमें लिखा हुआ है ‘इट्स ए बेबी गर्ल’। राहुल और दिशा दोनों ने ही इसे शेयर किया है। जिसके कैप्शन में इन्होंने लिखा घर में लक्ष्मी जी आई हैं, बेटी का आशीर्वाद मिला है। मां और बच्चा दोनों ठीक है। उन्होंने अपनी डॉक्टर को भी धन्यवाद दिया है जो लगातार देखभाल में लगी रही।

2021 में हुई थी शादी

बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा परमार ने साल 2021 में शादी की थी। राहुल बिग बॉस 14 के रनर अप रहे हैं और इसी रियलिटी शो में उन्होंने सादगी भरी एक्ट्रेस दिशा को प्रपोज किया था। बाहर निकलते ही यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। यह इनका पहला बच्चा है जिसके आने से यह काफी खुश हैं।