Couple in traditional attire posing together indoors.
DIpika Kakkad will undergo surgery for 13 mm cyst next week

Summary: अचानक दर्द से अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़, रिपोर्ट में सामने आया सिस्ट

लीवर कैंसर से उबरने के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को अब पेट में सिस्ट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
डॉक्टरों ने इसे कैंसर नहीं बताया है, लेकिन एहतियात के तौर पर जल्द ही छोटी सर्जरी की जाएगी।

Dipika Kakar Health Update: टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़, इन दिनों अपनी सेहत को लेकर फिर चर्चा में हैं। लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उबरने के बाद अब उन्हें पेट में सिस्ट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि यह सिस्ट कैंसर नहीं है, लेकिन फिर भी परिवार और करीबी लोगों के लिए यह चिंता का कारण बना हुआ है।

अचानक बिगड़ी तबीयत

दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी 2026 को अचानक दीपिका के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि किसी नए ट्यूमर के संकेत नहीं मिले, लेकिन जांच में पेट में करीब 13 मिमी का सिस्ट बन गया है।

सिस्ट हटाने के लिए होगी छोटी सर्जरी

YouTube video

डॉक्टरों ने सिस्ट को हटाने के लिए एक छोटी सर्जरी की सलाह दी है। इस प्रक्रिया के दौरान दीपिका को लगभग 3 से 4 दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है। यह सर्जरी अलगे सप्ताह होगी। साथ ही, डॉक्टरों ने यह भी संकेत दिया है कि सिस्ट हटाने के बाद उन्हें इम्यूनोथेरेपी दी जा सकती है, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को कम किया जा सके।

पहले भी झेल चुकी हैं बड़ी बीमारी

Woman in red dress smiling outdoors.
Dipika Kakkar is diagnosed with 13 mm cyst in stomach. She will undergo a surgery next week

गौरतलब है कि दीपिका कक्कड़ हाल ही में लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुकी हैं। था। जून में हुई सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को उनके लीवर का लगभग 22 प्रतिशत हिस्सा हटाना पड़ा। इस बड़े ऑपरेशन के बाद उन्होंने धीरे-धीरे रिकवरी की और सामान्य जीवन की ओर लौटने की कोशिश शुरू की। दिसंबर 2025 में उनका PET स्कैन पूरी तरह सामान्य आया था, जिससे परिवार और फैंस को बड़ी राहत मिली थी। हालांकि, अब सिस्ट की खबर सामने आने के बाद चिंता फिर बढ़ी है।

“डर लगता है, लेकिन मजबूत रहना जरूरी है”

इस पूरी स्थिति के बीच दीपिका ने खुद को मजबूत बनाए रखा है। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। अपने व्लॉग में उन्होंने सकारात्मक सोच बनाए रखने और हिम्मत के साथ इस स्थिति का सामना करने की बात कही। उनका कहना है कि गंभीर बीमारी से जूझना आसान नहीं होता, लेकिन मानसिक मजबूती ही सबसे बड़ा सहारा बनती है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि नियमित जांच और छोटी-सी तकलीफ को भी नजरअंदाज न करना बहुत जरूरी है।

परिवार का साथ है सबसे बड़ी ताकत

Dipika Kakkar with husband Shoaib Ibrahim
Dipika Kakkar says that husband Shoaib Ibrahim always supported her

इस पूरे दौर में उनके पति शोएब इब्राहिम लगातार उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने पहले ही इस बीमारी में दोबारा समस्या होने की संभावना के बारे में चेताया था, इसलिए वे लगातार फॉलो-अप कर रहे थे। यही सतर्कता इस बार काम आई और समस्या शुरुआती स्तर पर ही पकड़ में आ गई।

करियर फ्रंट पर क्या कर रहीं दीपिका

दीपिका हाल ही में एक कुकिंग रियलिटी शो में नजर आई थीं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अपने काम को पूरी तरह नहीं रोका है और हाल ही में अपना फैशन ब्रांड “Label DKI” भी शुरू किया है।

Subscribe GL

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...