दीपिका कक्कड़ के बेबी बॉय का हुआ ग्रैंड वेलकम,पति शोएब ने बेटे के नाम को लेकर दी खास अपडेट: Dipika Kakar Baby Name
Dipika Kakar Baby Name

Dipika Kakar Baby Name: ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और शोएब इब्राहिम हाल ही मे माता-पिता बने है। यह दोनों टीवी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ियों में से एक है। दोनों को फैंस से खूब प्यार मिलता रहा है। डेली ब्लॉग से दोनों अपनी निजी जिंदगी की बातें फैंस के साथ शेयर भी करते रहते है। डिलीवरी के बाद से दीपिका हॉस्पिटल में थी क्योंकि उनके बच्चे को NICU में रखा गया था। अब दीपिका को हॉस्पिटल से उनके बच्चे के साथ छुट्टी मिल गई है। 

परिवार ने किया जोरदार स्वागत

दीपिका कक्कड़ के घर पहुंचते ही उनके ससुराल वालों ने उनके  बेबी  के साथ उनका जोरदार वेलकम  किया। घर पहुंचते ही  शोएब ने अपने बेबी को अपने पिता की गोद में दिया, क्योंकि अपनी तबीयत के चलते वो हॉस्पिट आने में असमर्थ थे। दादा अपने पोते को देखकर इमोशनल हो गए। इसके बाद घर का हर मेंबर बेबी से बारी-बारी से मिल रहा था. शोएब  की बहन सबा भी अपने ससुराल से मायके रिहान के जन्मदिन पर आई हुई थी, उन्होंने बेबी को गोद में लेकर खूब प्यार किया। फिर  दोनों शोएब और दीपिका ने घर आने की खुशी में केक कट किया। उसके  बाद सभी ने बेबी को बहुत सारा नेग भी दिया।

नहीं दिखाया बेबी का चेहरा

हॉस्पिटल से बाहर आते ही मीडिया ने दीपिका-शोएब को घेर लिया लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी फोटो तो मीडिया को दी, लेकिन बेबी की फोटो लेने से मीडिया को मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी अपने ब्लॉग या किसी भी तरह बेबी का चेहरा नहीं दिखाएगें। 

शेयर किया अपना अनुभव

YouTube video

घर पहुंचते ही दीपिका-शोएब ने अपना माता-पिता बनने का अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह एक अलग ही फिलिंग है। साथ ही उन्हें अभी तक अपना नया घर नहीं मिला है इसलिए वो अभी कुछ दिन सबा के घर मे रहेंगे। अपने सभी फैन्स को उन्होंने दुआ करने के लिए शुक्रिया कहा और बोला वो जल्दी ही बेबी का नाम और चेहरा हमारे साथ शेयर करेंगे।

19 दिन बाद हुई अस्पताल से छुट्टी

दीपिका की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर  तेजी  से वायरल काफी वायरल हुई थी। फैंस बेबी और दीपिका और बेबी की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहते थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस घर पहुंच गई है। वो अस्पताल से 19 दिनों बाद डिस्चार्ज हुई हैं। अब फैंस को बस बेबी का चेहरा देखने का इंतजार है। बेबी होने की जानकारी शोएब ने अपने सोशल मीडिया से दी थी।