Summary: धर्मेंद्र का हरिद्वार में विसर्जन, करण देओल ने मंत्रोच्चारण किया, सनी देओल ने पैपाराजी को रोका
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। उनके परिवार ने बुधवार, 3 दिसंबर को हरिद्वार के हर की पौड़ी पर उनकी अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया। इस दौरान उनके पोते करण देओल ने मंत्रोच्चारण के साथ भावुक होकर अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं। पूरा देओल परिवार इस मौके पर एकजुट था और सभी की आंखें नम थीं।
Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड के एक्टर और सबके चहेते धर्मेंद्र को उनके परिवार ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बुधवार, 3 दिसंबर को उनकी अस्थियों का हरिद्वार के पवित्र हर की पौड़ी पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने उनकी अस्थियां विसर्जित कीं और इस दौरान वह रो पड़े। इस भावुक मौके पर पूरा देओल परिवार मौजूद रहा और सभी की आंखे नम थी। इसी बीच एक वीडियो सामने आया, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी देओल उन फोटोग्राफर्स पर नाराज़ होते दिखे जो उन्हें कैमरे में कैद कर रहे थे। सनी ने गुस्से में एक पैपाराजी का कैमरा भी पकड़ लिया।
धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार रहा एकजुट
दिवंगत धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित, हरिद्वार में VIP घाट पर नजर आए सनी देओल और बॉबी देओल#Dharmendra #SunnyDeol #BobbyDeol #NBTEntertainment #ripdharmendra pic.twitter.com/hkHlyamhaW
— NBT Entertainment (@NBTEnt) December 3, 2025
दरअसल, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल के मैनेजर ने बताया कि करण देओल ने अपने दादा धर्मेंद्र की अस्थियों का विसर्जन पूरी श्रद्धा और पूरी पूजा-विधि के साथ किया। सुबह करीब 9:30 बजे, परिवार हर की पौड़ी पहुँचा, जहाँ पुरोहितों ने पूजा करवाई। करण देओल ने मंत्रोच्चारण के बीच अस्थियों को धीरे-धीरे गंगा में प्रवाहित किया। इस दौरान माहौल बहुत भावुक था और परिवार के सभी लोग बेहद शांत और दुखी दिख रहे थे। सनी देओल और बॉबी देओल भी करण के साथ खड़े रहे और पूरे समय उन्हें संभालते रहे।
पैपाराजी पर क्यों भड़के सनी देओल?
"पैसे चाहिए तेरे को कितने पैसे चाहिए"
— Abhishek (@vicharabhio) December 3, 2025
This happened when Dharam Ji's asthi visarjan was going on at Haridwar and someone started recording them secretly.
Sunny Deol's anger is totally justified,
Respect the family in tough situations or face the heat.
pic.twitter.com/VFw1jCNByx
वहीं, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हरिद्वार हर की पौड़ी का बताया जा रहा है। इसमें सनी देओल पैपाराजी पर भड़कते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित की जा रही थीं, तो वहां पपाराजी पहुंच गए और कैप्चर करने लगे। यह देख सनी देओल उनके पास पहुंचे और गुस्से में कैमरा छीन लिया। साथ ही गुस्से में कहा, ‘क्या आप लोगों ने शर्म बेच खाई है? पैसे चाहिए तेरे को? कितने पैसे चाहिए?
परिवार ने भीड़ से बचकर किया अस्थि विसर्जन
बता दें, धर्मेंद्र की अस्थियां लेकर सनी देओल और उनका परिवार मंगलवार को हरिद्वार के पीलीभीत होटल पहुंच गया था। पहले उनका अस्थि विसर्जन करना था, लेकिन भीड़ को देखते हुए अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम शाम को स्थगित कर दिया गया। मीडिया को भी कार्यक्रम से दूर रखा गया और परिवार का कोई एक सदस्य नहीं पहुंचा, जिसके बाद बुधवार यानी आज धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित की गईं।
परिवार ने धर्मेंद्र की अंतिम इच्छा का किया सम्मान

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे और 89 साल की उम्र में उन्हें सांस लेने में परेशानी रहती थी। धर्मेंद्र घर पर ही डॉक्टरों और परिवार की देखरेख में थे, लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली और उनका अंतिम संस्कार भी जल्दी कर दिया गया। हेमा मालिनी ने यूएई के फिल्ममेकर हमद अल रियामी को बताया था कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार जल्दी क्यों किया गया। हेमा मालिनी के अनुसार, धर्मेंद्र के आखिरी दिन बहुत ही दर्दनाक और कठिन थे, और परिवार उन्हें उस हालत में देख नहीं पा रहा था। धर्मेंद्र हमेशा यह चाहते थे कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार अवस्था में न देखे इसलिए परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए जल्दी अंतिम संस्कार किया।
