भोलेनाथ के अनन्य भक्त हैं ये बॉलीवुड स्टार्स: Devotee of Shiva in Bollywood
Devotee of Shiva in Bollywood

Devotee of Shiva in Bollywood: भोलेनाथ एक ऐसे देवता हैं जिनका दीवाना आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सितारे तक हैं। हर व्यक्ति अपनी श्रद्धा के मुताबिक भगवान के प्रति अपनी भक्ति का प्रदर्शन करता है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो भोलेनाथ के परम भक्त हैं और एक ने तो भगवान का टैटू भी अपने शरीर पर गुदवा रखा है।

मौनी रॉय

शिव आराधना करने में मौनी कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। भोलेनाथ के प्रति उनकी भक्ति की झलक अक्सर ही सामने आती है।

कुणाल खेमू

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं। उनकी भक्ति का नमूना तब सामने आया था जब उन्होंने भोलेनाथ का टैटू बनवाया था। हालांकि, यह टैटू उन्होंने पैर पर बनवाया था जिस वजह से वह काफी ट्रोल हुए थे।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं और भगवान शिव से जुड़े हर त्योहार पर उन्हें पूजन पाठ करते हुए देखा जाता है और वह महाशिवरात्रि का व्रत भी रखते हैं।

अयान मुखर्जी

अयान मुखर्जी बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हैं और वह भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं। इस बात का प्रमाण उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र है, जो उन्होंने भोलेनाथ पर बनाई है।

सारा अली खान

सारा अली खान भगवान शिव की परम भक्त हैं और हर फिल्म से पहले उन्हें केदारनाथ जाते हुए देखा जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग करने की शुरुआत केदारनाथ से ही की थी और वो अक्सर शिव मंदिरों में जाती हैं।

अजय देवगन

अजय देवगन भोलेनाथ के परम भक्त हैं और इस बात की झलक उनकी फिल्मों में भी कई बार देखने को मिली है। उन्होंने अपने सीने पर भगवान भोलेनाथ का टैटू बनवाया हुआ है।

कंगना रनौत

Devotee of Shiva in Bollywood
Kangana Ranaut

कंगना का नाम भी भगवान शिव की परम भक्तों में शामिल है। वह हाल ही में केदारनाथ दर्शन करने के लिए गई थी और तब उन्होंने कहा था कि उनका सालों का सपना पूरा हो गया।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...