Deepika Kakkar Home: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल में से एक हैं, जो ससुराल सिमर का के सेट पर मिले थे और यही से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। जल्दी उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने साल 2018 में शादी की। दोनों एक दूसरे को पूरा सपोर्ट करते हैं और एक जॉइंट फैमिली में रहते हैं। दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर अदाकाराओं में से एक हैं जो पिछले कुछ सालों से छोटे पर्दे से गायब हैं। भले ही दीपिका कोई टीवी शोज में काम नहीं कर रही हैं, लेकिन लाइमलाइट में बराबर बनी हुई हैं, खासकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। फैंस उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं।शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने यूट्यूब ब्लॉग पर भी बहुत मशहूर हैं और लोग उनकी रूटीन लाइफ को देखना पसंद करते हैं। दीपिका कक्कड़ एक आलीशान घर में रहती हैं।
मुंबई में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम परिवार के साथ आलीशान घर में रहते हैं। उनके पास हाई-एंड कार कलेक्शन है। शोएब और दीपिका ने नए आलीशान घर की झलक फैंस को अपने व्लॉग में दिखाई थी। टीवी से दूर रहकर भी दीपिका के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। शोएब और दीपिका दोनों करोड़ों के मालिक है, तो आइए आज आपको दीपिका का खूबसूरत घर दिखाते हैं।
दीपिका कक्कड़ के घर में एक बेहद ही खूबसूरत लिविंग रूम है, जोकि वाइट थीम के साथ नजर आता है। बता दें कि इसमें सफेद कलर के सोफे भी हैं। इतना ही नहीं कई बार एक्ट्रेस को यहां पर ब्रेकफास्ट करते हुए भी देखा जाता है।
दीपिका कक्कड़ के घर में ज्यादातर वाइट थीम ही देखा गया है और आपको बता दें कि यह डाइनिंग रूम का एरिया है जहां पर बड़ी सी एक दीवार पर मिरर नजर आता है और उसी के आगे सफेद कलर की कुर्सियां और टेबल भी नजर आता है।

दीपिका कक्कड़ के अगर बेडरूम की बात करें तो शोएब इब्राहिम और एक्ट्रेस खूबसूरत रुम में रहते हैं। साथ ही साथ इस कमरे में उन्होंने लाल रंग का वॉलपेपर भी लगाया हुआ है जिस पर गोल्डन कलर का बेहद खूबसूरत डिजाइन भी बना हुआ है।

दीपिका कक्कड़ ने कुछ वक्त पहले ही अपने घर के किचन को रिनोवेट करवाया है। अब उनका किचन ऐसे दिखता है और इसमें कई ब्लॉक हैं। ये वाइट एंड ब्लैक थीम पर सजाया गया है।

दीपिका कक्कड़ के घर में नमाज पढ़ने के लिए भी एक अलग कमरा बनाया गया है जहां पर हर चीज की व्यवस्था की गई है।

वहीं, अगर हम दीपिका और शोएब के घर की बालकनी की बात करें तो वहां का नजारा भी बेहद ही खूबसूरत है। इतना ही नहीं उनकी बालकनी में बैठने के लिए एक जबरदस्त और बेहद ही खूबसूरत झूला लगा हुआ है जहां से बैठकर एक काफी प्यारा नजारा देखा जा सकता है।
शोएब और दीपिका दोनों ही अच्छे खासे पॉपुलर हैं। उनके घर में एक ट्रॉफी वॉल है, जहां उनके द्वारा अब तक जीते गए पुरस्कारों को सजाया गया है।
इसमें दीपिका की बिग बॉस ट्रॉफी और उनका यूट्यूब का सिल्वर और गोल्डन बटन भी शामिल है।
