Dipika Kakar Video: अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में स्टेज 2 लीवर कैंसर की लगभग 14 घंटे चली सर्जरी करवाई है, जिसके बाद अब वे धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। उनके पति, अभिनेता शोएब इब्राहिम, सोशल मीडिया और यूट्यूब के ज़रिए लगातार उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इस बीच, शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका पहली बार सर्जरी के बाद दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो का सबसे खास पल वह है जब दीपिका से मिलने उनके बेटे रूहान आते हैं। वीडियो में दीपिका ने अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी दिया है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में क्या-क्या खास है।

YouTube video

9 जून को शोएब ने जो वीडियो शेयर किया उसमें दीपिका भावुक होकर कहती हैं, “आप सबने मेरे लिए बहुत दुआएं की हैं, उसके लिए दिल से शुक्रिया। अस्पताल में भी नर्स और स्टाफ आकर मुझे हिम्मत दे रहे थे कि मैं ठीक हो जाऊंगी।” इस वीडियो में दीपिका काफी इमोशनल हो गई थीं क्योंकि उन्हें काफी दिन बाद अपने बेटे को देखने का मौका मिला। इस वीडियो में शोएब, दीपिका और उनके बेटे रूहान की कुछ प्यारी झलकियां भी दिखीं, जब वे अस्पताल में दीपिका की देखभाल के लिए पहुंचे थे।

वहीं, वीडियो में जब रूहान से उनके पिता का नाम पूछा गया तो उन्होंने मासूमियत से ‘शोएब’ कहा, और जब मां का नाम पूछा गया तो उन्होंने प्यारे अंदाज़ में ‘मम्मी’ कहा, जिसे देखकर सभी का दिल पिघल गया। शोएब ने कुछ दिन पहले बताया था कि दीपिका की सर्जरी सफल रही है और डॉक्टरों ने उनका गॉल ब्लैडर और लीवर का एक छोटा हिस्सा निकाल दिया है।

Dipika Kakar
Dipika Kakar

कुछ दिन पहले दीपिका कक्कड़ को पेट में तेज़ दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कुछ टेस्ट करवाए। जांच के बाद पता चला कि उनके लीवर में कैंसर है। दीपिका ने खुद 28 मई को इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया था कि उनके लीवर में टेनिस बॉल के आकार का एक ट्यूमर मिला है, जो कैंसर है। इस साल, इस मुश्किल वक्त में दीपिका और शोएब ने अस्पताल में ही ईद मनाई। शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों ईदी के लिफाफे पकड़े हुए नज़र आ रहे हैं, जो शोएब के पिता ने भेजे थे।

आपको बता दें, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं, हालांकि पिछले कुछ समय से वे टीवी की दुनिया से दूर हैं। दोनों मिलकर एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। फिलहाल, फैंस को उम्मीद है कि दीपिका जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगी और फिर से अपनी व्लॉगिंग शुरू करेंगी।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...