Will DDLJ return after 30 years shah rukh khan visits aditya chopra uk production set
Will DDLJ return after 30 years shah rukh khan visits aditya chopra uk production set

Overview: 30 साल बाद फिर लौटेंगे नए राज और सिमरन?

Will DDLJ Return After 30 Years: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) को 30 साल पूरे होने वाले हैं। इस लव स्टोरी को कम फॉल इन लव-द DDLJ म्यूजिकल के जरिए फिर से पेश किया जाएगा। 1995 की इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। इस म्यूजिकल का प्रीमियर 29 मई से 21 जून, 2025 तक मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में होने वाला है। शाहरुख खान ने लंदन में रिहर्सल स्पेस का अचानक दौरा किया, जिससे पूरी कास्ट और क्रू इमोशनल हो गई।

राज ने किया मीटअप

शाहरुख खान ने हाल ही में मेट गाला में अपनी उपस्थिति से सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, म्यूजिक रिहर्सल के दौरान अचानक शाहरुख खान वहां पहुंच गए, जिससे हर कोई चौंक गया। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी थी। व्हाइट टी-शर्ट और जींस के साथ अपने कैजुअल लुक में शाहरुख ने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने पूरी कास्ट के साथ मिलकर फोटो क्लिक करवाईं। अचानक से उनके इस सरप्राइज ने सभी को इमोशनल कर दिया।

म्यूजिक शो में मचेगा धमाल

इस शो में शाहरुख खान के राज की अपडेटेड वर्जन वाली भूमिका एशले डे निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पल उनके कितना डीप था। “जब वह हमारे रिहर्सल रूम में पहुंचे और पूरी कंपनी से मिले, तो यह एक ऐसा पल था जो चुपचाप हम सभी पर छा गया। ये सब इतना खास था, जिसे शब्दों की जरूरत नहीं थी। सभी को उन्हें प्यार बांटते हुए देखकर, मैं महसूस कर सकता था कि यह कितना अच्छा अहसास था।

रिहर्सल में पहुंचे शाहरुख

एशले डे ने आगे कहा, “उन्होंने हम सभी से बहुत प्यार से बात की। उन्होंने हमारे काम की भी बहुत तारीफ की और हमारा एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया। मैं तो इमैजिन भी नहीं कर सकता कि एक प्रोजेक्ट को, जिसे लाखों लोग पसंद करते हैं, 30 साल बाद एक म्यूजिक के तौर पर फिर से पेश करते हुए देखना कैसा लगता होगा। मैं आपको बता दूं कि सर बहुत ही खुश थे। वो दिन हमारे लिए बहुत ही खास बन गया। मैं तो इसे कभी भूल ही नहीं पाऊंगा।”

सिमरन ने की शाहरुख की तारीफ

जेना पंड्या इस म्यूजिक शो में सिमरन की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने शाहरुख के बारे में कहा, “शाहरुख खान से मिलना और उन्हें रिहर्सल रूम में पाना एक सम्मान की बात थी। इस पल को हम लोग कभी भूल नहीं पाएंगे।”

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

कम फॉल इन लव की टीम ने सोशल मीडिया पर राज और सिमरन की भूमिका निभा रहे कलाकारों के साथ शाहरुख खान की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब DDLJ के राज ने #ComeFallinLove के रॉग और सिमरन से मुलाकात की! भारतीय फिल्म उद्योग के बादशाह, @iamsrk, हमारे लंदन रिहर्सल रूम में आए और हम सभी को प्रेरित किया और हां, दिलों की धड़कनें बढ़ गईं! Come Fall in Love – DDLJ म्यूज़िकल का यूके प्रीमियर 29 मई से 21 जून 2025 तक @palaceandopera में होगा।”

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...