Dalljiet Kaur News: बिग बॉस फेम शालीन भनोट को इन दिनों बहुत ही खुशी के साथ अपनी जिंदगी जीते हुए देखा जा रहा है। उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर ने भी कुछ समय पहले शादी की है और वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं। उन्होंने यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की है और अब शादी के बाद शालीन का रिएक्शन सामने आया है।
बहुत खुश हैं शालीन
दलजीत को लेकर शालीन ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी की शादी के बारे में उस समय पता चला था जब वह बिग बॉस में थे और उनके लिए वाकई में बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बेस्ट विशेज दलजीत के साथ हैं। जब बिग बॉस के एक एपिसोड के दौरान भी जब सलमान खान ने शालीन को बताया था कि उनकी ex-wife की जिंदगी में किसी और की एंट्री हो गई है और उनका भी ऑप्शन जाना चाहा था तभी उन्होंने कहा था कि वह उनके लिए बहुत खुश हैं।
बेटे से हुई मुलाकात
एक्ट्रेस दलजीत कौर शादी करने के बाद अपने पति निखिल पटेल के साथ विदेश में रह रही हैं और अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बता रहे हैं। यहां वह अपने बेटे जेडन और निखिल पटेल की बेटी के साथ रह रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने कहा है कि शालीन जब चाहे अपने बेटे से मुलाकात कर सकते हैं और जब उन्हें मौका मिला वह उसे इंडिया लेकर भी आएंगी।
इस बारे में बात करते हुए शालीन ने बताया कि वह अपने बेटे से पूरी तरह से कांटेक्ट में और उनसे उसी तरह बात करते हैं जैसे परिवार के बाकी सदस्यों से करते हैं। एक्टर ने बताया कि घर के सभी लोग बाहर रहते हैं माता-पिता ऑस्ट्रेलिया में है भाई बहन भी बाहर है तो वह सबसे कांटेक्ट में बने रहते हैं। सभी से मिलने के लिए उन्हें काफी ट्रैवलिंग करनी पड़ती है जो उन्हें पसंद है।
