‘कॉकटेल 2’ सैफ की जगह  शाहिद कपूर निभाएंगे लीड रोल: Shahid in Cocktail 2
Shahid in Cocktail 2

Shahid in Cocktail: 2शाहिद कपूर इन दिनो अपनी आने वाली फिल्‍म ‘देवा’ में बिजी हैं। साल 2024 में उनकी साइंस फिक्‍शन वाली फिल्‍म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को दर्शकों ने सराहा। लम्‍बे समय बाद शाहिद अपनी चॉकलेट ब्‍वॉय वाली इमेज में नजर आए थे। अब उनके फैंस के लिए एक अच्‍छी खबर सामने आई है। वे एक बार फिर युवाओं का दिल जीतने की तैयारी में हैं। शाहिद इस बार जेन जी वाला किरदार स्‍क्रीन पर निभाने वाले हैं। वे साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ के सीक्‍वल में नजर आने वाले हैं।

साल 2012 में आई दोस्‍ती और प्‍यार की कहानी ‘कॉकटेल’ ने उस दौर में युवाओं की कहानी और जीवन के प्रति नजरिया दिखाने का प्रयास किया गया था। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की इस फिल्‍म ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब ये फिल्‍म एक बार फिर से चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ‘कॉकटेल’ का सीक्‍वल बनाने वाले हैं। ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सैफ की जगह शाहिद इस बार युवाओं के रिश्‍तों की कहानी पर्दे पर निभाने वाले हैं। ये फिल्‍म युवाओं का रिश्‍तों के प्रति नजरिया पर्दे पर दिखाने वाली है। ये फिल्‍म रोमांटिक कॉमेडी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैडॉक फिल्‍म्‍स के बैनर तले ‘कॉकटेल 2’ का निर्माण होने वाला है। फिल्‍म का निर्देशन होमी अदजानिया करने वाले हैं।

‘कॉकटेल 2’ के लिए मेकर्स ने शाहिद कपूर से बात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद ने फिल्‍म के लिए हामी भर दी है। इस फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्‍म 2025 में रिलीज हो सकती है। हालांकि अब तक मेकर्स ने फिल्‍म से जुडी कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

शाहिद कपूर भले ही फिल्‍में चुनकर करते हैं। साल में गिनी चुनी फिल्‍मों के जरिए ही वे फैंस का मनोरंजन करते हैं। लेकिन शाहिद अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट डालते रहते हैं। वे कभी पत्‍नी मीरा के साथ तो कभी इशान कपूर के साथ सोशल मीडिया पर कॉमेडी से भरे पोस्‍ट डालते रहते हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुडे रहते हैं।  

आपको बता दें फिलहाल शाहिद कपूर ‘देवा’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस फिल्‍म में वे एक पोलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ पूजा हेगडे मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वे अनीस बज्‍मी की ‘एक साथ दो दो’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। यही नहीं वे विकी कौशल के साथ पीरियॉडिक फिल्‍म ‘इम्‍मॉर्टल अश्‍वथामा’ में भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यही नहीं विशाल भारद्वाज की एक अनाम फिल्‍म में भी नजर आएंगे। इस फिल्‍म में वे एक्‍शन हीरो की भूमिका निभाने वाले हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...