ऊंट की सवारी चीन के रेगिस्तान में शुरू
यहां के क्रीसेंट स्प्रिंग और इकोइंग सैंड माउंटेन की ऊंट की सवारी बेहद प्रसिद्ध है और इसका आनंद लेने के लिए पर्यटक पहुंच गए हैं।
China Camel Safari: चीन के रेगिस्तान की रौनक लौट आई है। कोराना का प्रतिबंध हटने के बाद यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगने लग गया है। बड़ी संख्या में लोग रेगिस्तान में कैमल सफारी का लुत्फ़ उठाने पहुंच रहे हैं। यहां के क्रीसेंट स्प्रिंग और इकोइंग सैंड माउंटेन की ऊंट की सवारी बेहद प्रसिद्ध है और इसका आनंद लेने के लिए पर्यटक पहुंच गए हैं।
यही नहीं कुछ समय पहले ऊंटों की आवाजाही इतनी थी कि ट्रैफिक सिग्नल तक गांसू प्रांत के डुनहुआंग शहर में पास लगाया गया था। मिंग्सा पहाड़ और क्रीसेंट स्प्रिंग में बीच दुनिया का ऐसा पहला ट्रैफिक सिग्नल लगा है जो कि ऊंटों के लिए है। यह इसलिए लगाया गया ताकि ऊंटों के बीच टकराव की स्थिति पैदा न हो।
