जानिए क्या होता है चीज़ रोलिंग रेस में
माना जाता है कि यह गेम 600 साल पहले शुरू हुआ था। चीज़ रोलिंग रेस का पहला लिखित रिक़ॉर्ड 1826 में मिला है।
Cheese Rolling Race: आपने दुनियाभर के कई खेलों को देखा और उनके बारे में सुना होगा, लेकिन कुछ ऐसा अजीबगरीब खेल भी होते हैं, जो शायद ही आपको पता हो। उनमें से एक खेल है चीज़ रोलिंग। इंग्लैंड में ग्लूसेस्टर में हर साल कूपर्स हिल चीज़-रोलिंग एंड वैक इवेंट होता है। इस खेल में चीज़ के बॉल को पहाड़ी से लुढ़काया जाता है और लोग इसे पकड़ने के लिए पहाड़ी से भागते और लुढ़कते नज़र आते हैं। पहले तो इस चीज़ रोल को पाने वाला विजेता हुआ करता था, लेकिन अब जो फिनिश लाइन पार करता है, वह विजेता होता है। इस खेल में चोट लगने की संभावना भी रहती है।
माना जाता है कि यह गेम 600 साल पहले शुरू हुआ था। चीज़ रोलिंग रेस का पहला लिखित रिक़ॉर्ड 1826 में मिला है।
