दुनिया की सबसे बड़ी और गहरी चांद बावड़ी, एक हज़ार साल पहले का कंस्ट्रक्शन देखते रह जाएंगे: Chand Baori
Chand Baori

अपनी उत्कृष्ट ज्यामिति के लिए पहचानी जाती है ये बावड़ी

सका कंस्ट्रक्शन देखने वालों के होश उड़ा देता है। ये सीढ़ियां कुएं के नीचे 20 मीटर तक उतरती हैं।

Chand Baori: यह है चांद बावड़ी की तस्वीर, जो कि दुनिया के सबसे बड़ी बावड़ियों में गिनी जाती है और सबसे खूबसूरत बावड़ियों में से एक है। चांद बावड़ी राजस्थान के आभानेरी गांव में एक हजार साल पहले बनी एक बावड़ी है, जिसे इसे 9वीं शताब्दी में राजा चंदा ने बनवाया था। चांद बावड़ी में कई रहस्य छिपे हुए है।

इसमें 3,500 संकरी सीढ़ियां हैं, जो कि अपनी उत्कृष्ट ज्यामिति के लिए पहचानी जाती है। इसका कंस्ट्रक्शन देखने वालों के होश उड़ा देता है। ये सीढ़ियां कुएं के नीचे 20 मीटर तक उतरती हैं। सदियों पहले, राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में साल भर पानी उपलब्ध कराने के लिए बावड़ियों का निर्माण किया गया था।

आज यह खूबसूरती और बनावट के लिए पर्यटन के तौर पर स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों आकर्षित करती है। लगभग 64 फीट गहरी, यह 13 मंजिलों वाली भारत का सबसे बड़ी और गहरी बावड़ी है।