पाकिस्तान के शो का हिस्सा बन चुके हैं ये भारतीय सितारे
हमारे यहां ऐसे कई कलाकार है, जो हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था।
Indian Celebs Worked In Pakistan: भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग के बदौलत दुनियाभर में नाम कमाया हैं। उन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स की वजह से विदेशों में भी काफी पसंद किया गया है। हमारे यहां ऐसे कई कलाकार है, जो हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। हालांकि, आज हम आपको ऐसे कुछ सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने पाकिस्तान में काम करके खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस लिस्ट में टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों का भी नाम शामिल हैं।
सारा खान (Sara Khan)
स्टार प्लस के फेमस शो ‘बिदाई’ से सुर्खियां बटोरने वाली सारा खान ने भी पाकिस्तान के ड्रामा में काम किया था। सारा ने पाकिस्तानी शो ‘बेखुदी’ और ‘लेकिन’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। वहां की ऑडियंस ने उन्हें पसंद भी किया था।
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)
एकता कपूर के कई सीरियल्स में काम कर चुकी श्वेता तिवारी ने भी पाकिस्तानी फिल्म ‘सल्तनत’ में काम किया था। मूवी में श्वेता की एक्टिंग काफी पसंद की गई थी। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी, जिसके बाद श्वेता वापस भारत लौट आई थी।
आर्य बब्बर (Arya Babbar)
बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्में देने वाले राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने भी पाकिस्तानी फिल्मों में हाथ आजमाया था। उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म ‘वीरसा’ में काम किया था। लेकिन, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।
किरण खेर (Kirron Kher)
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री किरण खेर भी पाकिस्तानी सिनेमा का हिस्सा रह चुकी हैं। किरण ने पाकिस्तानी मूवी ‘खामोश पानी’ में जबरदस्त एक्टिंग की थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।
अचिंत कौर (Achint Kaur)
ज़ी टीवी के मशहूर सीरियल ‘जमाई राजा’ में सास का किरदार निभाने वाली अंचित कौर ने भी पाकिस्तानी फिल्म ‘सल्तनत’ में काम किया था। इस प्रोजेक्ट के बाद अंचित को कई विदेशी प्रोजेक्ट्स के भी ऑफर आने शुरू हो गए थे।
सीजेन खान (Cezanne Khan)
एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में मेल लीड एक्टर का किरदार निभाने वाले सीजेन खान ने कई पाकिस्तानी ड्रामों में काम किया है। उन्होंने साल 2006 में ‘पिया के घर जाना है’ और 2007 में ‘सिलसिले चाहत के’ में अभिनय किया था। दर्शकों ने भी उन्हें पसंद किया था।
नौशीन सरदार अली (Nausheen Ali Sardar)
छोटे पर्दे के कई मशहूर सीरियलों में काम करने वाली नौशीन ने भी पाकिस्तानी फिल्मों का रुख कुछ साल पहले किया था। नौशीन की पहली पाकिस्तानी फिल्म ‘मैं एक दिन लौट आऊंगा’ थी। इसके बाद नौशीन ने वहां के कई ड्रामों में भी काम किया है।
नेहा धूपिया (Neha Dhupia)
टीवी रियलिटी शो में अपने एक्टिंग स्किल्स का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी पाकिस्तानी फिल्म में काम किया है। नेहा धूपिया ने फिल्म ‘कभी प्यार न करना’ में एक छोटा सा रोल अदा किया था। हालांकि, इस फिल्म से नेहा को कुछ खास लाभ नहीं हुआ। जिसके बाद वह वापस भारतीय फिल्मों की तरफ लौट आई थी।
आकाशदीप सहगल (Akashdeep Saigal)

एकता कपूर के फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अभिनय करने वाले आकाशदीप सहगल ने भी पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म ‘सल्तनत’ थी। इसके बाद उन्होंने ‘तबरेज’ फिल्म में भी काम किया था और दर्शकों ने उन्हें पसंद भी किया था।
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के इन सितारों ने भले ही पाकिस्तानी फिल्मों और ड्रामों में काम किया है, लेकिन, उन्हें असली पहचान भारतीय फिल्मों और सीरियलों में काम करके ही मिली थी।
