बॉलीवुड के भाई जान यही सलमान खान अक्सर सुर्खियों का विषय बने रहते है। एक ओर जहां सलमान विवादों का हिस्सा बने रहते है वहीं दूसरी ओर वो अपने नेक कामों की वजह से सबके दिल में बसे रहते है। वहीं सालमान अपनी मूवीज से तो सबका दिल जीतते ही है इसके साथ ही वो रिएलिटी शो बिग बॉस में होस्टिंग को लेकर भी सभी को एंटरटेन करते है। वहीं अब बिग बॉस का नया सीजन भी शुरू होने जा रहा है। इस बार महामारी के चलते यह शो टीवी के साथ साथ OTT पर भी टेलीकास्ट हो रहा है।

 

वहीं बिग बॉस सीजन 15 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। इस शो के कंटेस्टेंट्स फाइनल हो चुके हैं लेकिन अब पता चला है कि, कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने इस शो का ऑफर ठुकरा भी चुके हैं। आज हम इस पोस्ट के जरिये आपको उन्ही स्टार्स के बारे में बताएँगे जिन्होंने बिगबॉस जैसे बड़े शो का ऑफर सामने से ठुकराया।

 

अंकिता लोखंडे

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे को आज हर कोई जनता है। अंकिता अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। वहीं पहले वो सुशांत सिंह के साथ अपने रिलेशन की वजह से सुर्खिया बटोरती थी। आपको बता दें कि, अंकिता को भी इस कंट्रोवर्सियल शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था लेकिन अंकिता ने इस शो में आने से साफ इंकार कर दिया है।

 

भूमिका चावला

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला अब इंडस्ट्री से काफी दूर चल रही है। लेकिन एक वक्त था जब भूमिका फिल्म “तेरे नाम” में निभाई भूमिका को लेकर काफी लोगों दिलों में बस्ती थी। गौरतलब है कि, भूमिका चावला मशहूर अभिनेता सलमान खान की फिल्म “तेरे नाम” में लीड रोल निभा चुकी है। लेकिन सलमान को इतने अच्छे से जानने के बावजूद भी उन्होंने बिग बॉस 15 का ऑफर ठुकरा दिया है। इस बारे में भूमिका चावला का कहना है कि वो प्राइवेट पर्सन हैं और ऐसे शोज का हिस्सा कभी भी नहीं बनेंगी।

 

प्रिया बनर्जी

जबसे वेब सीरीज का चलन उफान पर आया है तब से हर जबान पर प्रिय बनर्जी का ही नाम छाया है। वहीं बारिश, हेलो मिनी, बेकाबू जैसी धमाकेदार वेब सीरीज में अहम रोल अदा कर चुकी है एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी। बता दें कि, प्रिय ने भी इस शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था। एक्ट्रेस प्रिय बनर्जी का कहना है कि, वो लम्बे समय तक एक ही जगह नहीं रह सकती हैं।

 

पार्थ समथान

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता पार्थ समथान हर लड़की का क्रश है। पार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और लाखों में उनकी फैन फॉलोइंग है। वहीं आपको बता दें कि, इस लिस्ट में पार्थ का नाम भी शामिल है जिसने बिग बॉस का ऑफर ठुकराया। वहीं हैरानी की तो बात यह है कि, पार्थ ने एक बार नहीं बल्कि कई बार इस शो का ऑफर सामने से ही ठुकराया है। जिसके चलते इस बार फिर मेकर्स ने उन्हें ऑफर दिया था लेकिन पार्थ ने इस बार भी शो में हिस्सा ना लेने का फैसला किया।

 

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी इंडस्ट्री की चहीती और मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हर दिल में बस्ती है। दिव्यांका हमेशा ही अपनी खूबसूरती और एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। आपको बता दें कि, दिव्यांका भी उन्ही स्टार्स में से एक है जिन्होंने बिग बॉस का ऑफर ठुकराया है। वहीं दिव्यांका को जब इस शो का ऑफर मिला था, तब वो केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान दिव्यांका के पति विवेक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिव्यांका इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

 

आदित्य नारायण

मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को भी बिग बॉस 15 के मेकर्स ने अप्रोच किया था। लेकिन आदित्य नारायण ने यह कहकर इंकार कर दिया कि, वो इस शो में कभी भी कंटेस्टेंट बनकर नहीं आएंगे। आदित्य नारायण ने कहा कि वो इस शो में कभी भी कंटेस्टेंट बनकर नहीं आएंगे बल्कि किसी दिन इसे होस्ट करना ज्यादा पसंद करेंगे। गौरतलब है कि, आदित्य को होस्टिंग में ज्यादा इंटरेस्ट है और वो कई शो होस्ट कर चुके है। इसी के चलते वो फिलहाल इंडियन आइडियल 12 को होस्ट कर रहे है।

 

 

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com