'नो मेकअप लुक' में छाईं ये बॉलीवुड हसीनाएं, देखिए तस्वीरें: No Makeup Look
No Makeup Look

इन बॉलीवुड हसीनाओं ने नो मेकअप लुक से लूटी महफिल, तस्वीरें देख आप भी हो जायेंगे कायल

आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस की जो बिना मेकअप के भी चर्चा में रहती हैं। नो-मेकअप लुक में भी ये एक्ट्रेसेस कमाल की दिखती हैं।

No Makeup Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री की हसीनाएं अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर होती हैं। अक्सर ये एक्ट्रेस खुद को ग्लैमरस दिखाने के लिए फेस पर मेकअप करती है, लेकिन कई बार यही एक्ट्रेस बिना किसी मेकअप के भी नजर आती है। सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का नो मेकअप लुक वायरल होता रहता है। आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस की जो बिना मेकअप के भी चर्चा में रहती हैं। नो-मेकअप लुक में भी ये एक्ट्रेसेस कमाल की दिखती हैं।

No Makeup Look: आलिया भट्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस की खूबसूरती से नजर हटा पाना मुश्किल होता है। वहीं अगर आलिया के नो मेकअप लुक की बात करें तो वह अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिना मेकअप के अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर अपने एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। वहीं अपने ग्लैमरस अवतार के लिए पहचानी जाने वाली दीपिका अपने नो-मेकअप लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अक्सर दीपिका पादुकोण अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बिना मेकअप के अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद करते हैं।

जैकलिन फर्नांडीस

अपनी खूबसूरती से बिजलियां गिराने वाली एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस भी अपने नो-मेकअप लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। जैकलिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिना मेकअप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर अपने मेकअप लुक के साथ-साथ चेहरे पर बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखती हैं।

अनन्या पांडे

शानदार एक्टर चंकी पांडेय की लाडली अनन्या पांडे अपने नो-मेकअप लुक में अक्सर नजर आती रहती हैं। साथ ही अनन्या पांडेय अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें शेयर करने में हिचकिचाती नहीं हैं। बिना मेकअप के भी अनन्या काफी खूबसूरत दिखती हैं।

शनाया कपूर

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर जल्द ही इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। हालांकि संजय की बेटी शनाया अपने ग्लैमरस अवतार से सुर्खियों में बनी रहती हैं। शनाया का ग्लैमरस लुक अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। वहीं हमेशा चेहरे पाए मेकअप लुक से तहलका मचाने वाली शनाया अपने बिना मेकअप के भी बेहत खूबसूरत नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर आए दिन अपने नो-मेकअप लुक की तस्वीरें शेयर किया करती हैं।

जहान्वी कपूर

एक्ट्रेस जहान्वी कपूर अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज लाखों लोगों के दिलों की धड़कनों को धड़का देता है। वहीं एक्ट्रेस बिना मेकअप लुक के लिए भी जानी जाती हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये जहान्वी अपनी तस्वीरें शेयर किया करती हैं।

कटरीना कैफ

अपनी एक्टिंग के अलावा अपने शानदार लुक्स के लिए जानी-जाने वाली हिट एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपने हर अंदाज में बला की खूबसूरत नजर आती हैं। कटरीना उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो फेस पर बिना मेकअप के फिल्मों के साथ-साथ फिल्म प्रमोशन में भी नजर आ चुकी हैं।