डब्ल्यूडब्ल्यूई  रेसलिंग के सुपरस्टार द ग्रेट खली के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बुधवार रात रेसलिंग इवेंट में खली बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें हल्द्वानी से देहरादून हॉस्पिटल में आईसीयू में रखा गया था। जहाँ उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दलीप सिंह राणा को दुनियाभर में ‘द ग्रेट खली’ के नाम से जाना जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें छाती, गर्दन और दिमाग में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में चोट लगने से उनका काफी खून भी बह चुका है।

 

क्या हुआ था ?

 

‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ शो में खली के साथ कनाडा के रेसलर ब्रूडी स्टील की फाइट चल रही थी। ब्रूडी कनाडा के 10 बार के हैवीवेट चैम्पियन हैं। उस दौरान सब कुछ सही चल रहा था। देखते ही देखते अचानक रिंग के अंदर में दो रेसलर्स आ गए। उन्होंने खली पर लात-घूंसों से हमला किया और यही नहीं उन्होंने कुर्सी से भी वार किया। जब खली के फैन्स ने हंगामा करना शुरू किया तो इसके बाद रेफरी ने मैच रद्द कर दिया। आपको बता दें इसके लिए दोनों ही खिलाड़ियों ने इस फाइट के लिए डेथ वारंट पर साइन किए था।