लॉक डाउन और रामानन्द सागर की बनी “रामायण” आज के समय में एक-दूसरे के पूरक बन चुकें हैं। इन दिनों क्वांटाराइन, मी टाइम लॉक डाउन के बाद अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है तो वह है टीवी सीरियल रामायण!

अपने सादगी भरे अभिनय से दीपिका ने जीता सबका दिल- 

दीपिका चिखलिया आज किसी नाम की मोहताज नहीं। इन्होनें माता सीता के निभाये अपने किरदार को हमेशा के लिए अमर कर दिया है। इन्होंने जिस सादगी से माता सीता के किरदार को पर्दे पर जिया इसका कोई जोड़ नहीं। जब पर्दे पर यह इस किरदार को जी रही होती थी तो ऐसा लगता था मानो माता सीता ही स्वयं धरती पर अवतरित हो रखी हों।

फिल्मों में भी निभाए कई किरदार-

1983 में  इन्होनें अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में इनके साथ थे उन दिनों के मशहूर नेता “राज किरण”। फिल्म का नाम था “सुन मेरी लैला। ये सच है कि जितनी मशहूर यह टेलीविजन पर काम कर हुई उतनी और कहीं नहीं। 80 के दशक की यह टेलीविजन क्वीन मानी जाने लगी। बॉलीवुड की भी कई ऐसी मशहूर फिल्में “भगवान दादा, चीख, रात के अंधेरे में, घर का चिराग , रूपये दस करोड़ ऐसी फिल्में हैं जिनमें इनके काम को काफी सराहा गया। इन्होनें हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ मलयालम, बंगाली मराठी फिल्मों में भी कई बेहतरीन किरदार निभाये।

“पीएम मोदी” अपनी और “मान्नीय लालकृष्ण आडवाणी” जी की एक बहुत पुरानी तस्वीर ट्विटर पर की साझा-

अभी हाल- फिलहाल दीपिका जी ने अपनी उन दिनों की एक बहुत पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वह मान्नीय उप प्रधानमंत्री जी लाल कृष्ण आडवाणी और वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ अपने भाजपा चुनाव प्रचार हेतु बैठी हुईं हैं। इस तस्वीर में भी दीपिका बेहद ही प्यारी और मासूम लग रहीं हैं। अपने सीता के उसी अवतार में वह इन दिग्गजों के बीच मंच साझा करती नजर आ रही हैं। जब से उन्होंने इस तस्वीर को सोशल साइट्स के जरिये साझा किया है, यह तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और लोगों के बीच खासी पसंद की जा रही है।